27 के चक्का जाम के लिए गांव-गांव लामबंदी जारी: विजय कुमार

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हरसा मानसर के टोल प्लाजा पर किसान विरोधी और उपभोक्ता विरोधी कानूनों के खिलाफ रोष धरना 347वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:14 PM (IST)
27 के चक्का जाम के लिए गांव-गांव लामबंदी जारी: विजय कुमार
27 के चक्का जाम के लिए गांव-गांव लामबंदी जारी: विजय कुमार

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हरसा मानसर के टोल प्लाजा पर किसान विरोधी और उपभोक्ता विरोधी कानूनों के खिलाफ रोष धरना 347वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे किसानों, युवाओं, मजदूरों और बच्चों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नए कृषि सुधार कानूनों को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर किसान नेताओं ने 27 सितंबर के राष्ट्रव्यापी चक्का जाम के लिए गांव-गांव की लामबंदी जारी रखी। भंगाला कस्बे में हुई बैठक के दौरान किसान नेता विजय कुमार गुलेरिया, सौरव बिल्ला नंगल, जगदेव सिंह भट्टियां, सुरजीत सिंह बिल्ला, हरदीप सिंह मंझपुर आदि ने कहा कि केंद्र सरकार अभी भी किसान आंदोलन को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियों पाले हुए है। जबकि संघर्ष पूरे देश में फैल गया है। 27 सितंबर को चक्का जाम के लिए गांव-गांव में लामबंदी अभियान चलाया जा रहा था। इस अवसर पर जत्ती जहानपुर, बलविदर सिंह पनखूह, दरबारा सिंह, मिल्खा सिंह, महेशु मानसर, राजेश कला, जमाल सिंह जहानपुर, सुभाष जंडवाल, विश्वनाथ पुराणा भंगला, समिदर सिंह मंझपुर, दविदर सिंह मंझपुर, कर्म सिंह, महेशी भंगाला, कुलदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और युवा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी