पगड़ी संभाल जट्टा लहर के विजय कुमार बने अध्यक्ष

पगड़ी संभाल जट्टा लहर की विशेष बैठक कस्बा हरसा मानसर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 04:45 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 04:45 AM (IST)
पगड़ी संभाल जट्टा लहर के विजय कुमार बने अध्यक्ष
पगड़ी संभाल जट्टा लहर के विजय कुमार बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : पगड़ी संभाल जट्टा लहर की विशेष बैठक कस्बा हरसा मानसर में हुई। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से चलाए जा रहे संघर्ष की समीक्षा की गई और जत्थेबंदी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से विजय कुमार गुलेरिया को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। जबकि जगदेव सिंह भट्टियां को संरक्षक, बलदेव सिंह सेखवां को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलजीत सिंह नीटा नौशहरा को सहायक उपाध्यक्ष, बलजीत सिंह छन्नी, नंद सिंह कोषाध्यक्ष, हरजीत सिंह धनोआ को महासचिव, हरभजन सिंह मोहला को सहायक सचिव, अवतार सिंह बाबी को प्रेस सचिव, सौरव मिन्हास बिल्ला को प्रेस सचिव, बलजिदर सिंह चीमा को संगठनात्मक सचिव, अर्जुन सिंह कजला को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा इंद्रजीत सिंह, दविदर सिंह गुरदासपुर, तरलोचन सिंह पप्पा मंझपुर को संगठन के कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विजय कुमार गुलेरिया ने संगठन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि नई कार्यकारिणी पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेगी।

संजीव अरोड़ा 10वीं बार बने भाविप अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : भारत विकास परिषद (भाविप) की बैठक पूर्व प्रधान राजिदर मोदगिल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संस्था के प्रांतीय कनवीनर (नेत्रदान) व प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा को प्रधान पद का कार्यभार सौंपा गया। अरोड़ा को संस्था ने मार्च में इस जिम्मेदारी से नवाजा था। इसके चलते नियमों का पालन करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अरोड़ा को पद पर आसीन किया। राजिदर मोदगिल को सचिव एवं प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एचके नकड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संस्था सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अरोड़ा ने कहा कि भारत विकास परिषद मूल सिद्धांतों पर चलते हुए न केवल मानव सेवा को समर्पित है, बल्कि पर्यावरण सेवा के उद्देश्य का भी भलीभांति पालन कर रही है। पूर्व प्रधान व सचिव राजिदर मोदगिल ने बताया कि अरोड़ा को 10वीं बार इस पद पर आसीन किया गया है।

chat bot
आपका साथी