किसानों ने निकाली मशाल यात्रा

टांडा में किसानों ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ सोमवार शाम को विशाल मशाल यात्रा निकाली। दोआबा किसान कमेटी के बैनर नीचे प्रधान जंगवीर सिंह चौहान की अगुवाई में निकाली गई इस मशाल यात्रा में लोक इंकलाब मंच मुलाजिम संगठन के साथ-साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं व अलग-अलग गांवों से आए सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लेकर केंद्र सरकार और उसकी तरफ से लाए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 03:30 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 03:30 PM (IST)
किसानों ने निकाली मशाल यात्रा
किसानों ने निकाली मशाल यात्रा

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : टांडा में किसानों ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ सोमवार शाम को विशाल मशाल यात्रा निकाली। दोआबा किसान कमेटी के बैनर नीचे प्रधान जंगवीर सिंह चौहान की अगुवाई में निकाली गई इस मशाल यात्रा में लोक इंकलाब मंच, मुलाजिम संगठन के साथ-साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं व अलग-अलग गांवों से आए सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लेकर केंद्र सरकार और उसकी तरफ से लाए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इकठ्ठा हुए किसानों और संगठन के अलग-अलग प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के फरमानों व किसान मारु फैसलों के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। स्कूल से शाम छह बजे के करीब शुरू हुए मार्च में नगर निवासी भी शामिल हुए तथा किसान संगठनों के धरने का समर्थन किया। नगर के अलग-अलग हिस्सों में जाते समय केंद्र सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मशाल मार्च में अमरजीत सिंह संधू, हरदीप सिंह खुड्डा, बलबीर सिंह, सुखबीर सिंह चौहान, नीला कुराला, सुक्खा नरवाल, भाई जगदीप सिंह बुर्ज, बेअंत सिंह, हरमीत सिंह ओलख, मनी, परमानंद दिवेदी, प्रितपाल सिंह, मलकीत सिंह ढट, बिट्टू, मंजीत सिंह खालसा, मनजोत सिंह, रविदर सिंह, गुरदीप सिंह, देसराज डोगरा, दिलबाग सिंह, बलराज सिंह राजा, गुरनाम सिंह, जसवीर सिंह राजा, हनीफ मोहम्मद, दविदर बाजवा, हरवंत सिंह, लखविदर सिंह मुल्तानी, सुखविदर अरोड़ा, दलजीत सिंह, कुलजीत सिंह, प्रदीप विरली, निरंजन सिंह, अमरजीत सिंह, साबा, अजीब दिवेदी, सुखनिदर सिंह, अवतार चीमा, सोढ़ी गिल, प्रदीप सिंह, दविदर सिंह मूनका, ओंकार सिंह, मनमोहन सिंह, अवतार सिंह व अलग-अलग गांवों से आए किसान शामिल थे। कृषि सुधार कानून को वापस लेने की मांग की गई।

chat bot
आपका साथी