गढ़शंकर से सिघु बार्डर के लिए 35वां जत्था किया रवाना

कृषि सुधार कानून के खिलाफ दिल्ली के सिघु बार्डर पर चल रहे संघर्ष में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने बीबी सुभाष मट्टू की अगुवाई में 35वां जत्था रविवार को रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:55 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:55 AM (IST)
गढ़शंकर से सिघु बार्डर के लिए 35वां जत्था किया रवाना
गढ़शंकर से सिघु बार्डर के लिए 35वां जत्था किया रवाना

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : कृषि सुधार कानून के खिलाफ दिल्ली के सिघु बार्डर पर चल रहे संघर्ष में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने बीबी सुभाष मट्टू की अगुवाई में 35वां जत्था रविवार को रवाना किया। किसान जत्थे को जस्सी ब्रदर्स की माता दलजीत कौर बांसल ने हरी झंडी दी। जत्थे में बड़ी गिनती में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। कुल हिद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि जब तक कृषि सुधार विरोधी कानून रद नहीं होते व एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाता और किसानों पर नाजायज दर्ज पर्चे रद नहीं किए जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

केंद्र सरकार के खिलाफ 26 को काला दिवस के रूप में मनाने का एलान

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी की ओर से लगाए गए धरने के 224वें दिन किसान केंद्र सरकार के फैसलों के खिलाफ डटे रहे और कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। किसान जत्थेबंदी के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के दिशा निर्देशों के अधीन चल रहे संघर्ष में नेताओं अमरजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, जगतार सिंह, रतन सिंह, हरभजन सिंह ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे संयुक्त किसान मोर्चे के आमंत्रण पर 26 मई को काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार के पुतले फूंके जाएंगे और सरकार की किसान विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। इस मौके मंजीत सिंह, दविदर सिंह, चरण सिंह, बलकार सिंह, अवतार सिंह, दिलबाग सिंह, चन्नन सिंह, रतन सिंह उपस्थित थे। लंगर की सेवा दारापुर गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों ने की।

chat bot
आपका साथी