उड़न सिख मिल्खा सिंह ने विश्व में लहराया था भारत का परचम : डा. रमन घई

भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल पंजाब की तरफ से विश्व विख्यात एथलीट स्व. मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:53 PM (IST)
उड़न सिख मिल्खा सिंह ने विश्व में लहराया था भारत का परचम : डा. रमन घई
उड़न सिख मिल्खा सिंह ने विश्व में लहराया था भारत का परचम : डा. रमन घई

जागरण टीम, होशियारपुर :

भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल पंजाब की तरफ से विश्व विख्यात एथलीट स्व. मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर भाजपा स्पो‌र्ट्स सैल पंजाब के प्रदेश कनवीनर डा. रमन घई ने उड़न सिख मिल्खा सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह ने भारत का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के खेल जगत में रौशन किया था। उन्होंने कहा कि स्व. मिल्खा सिंह के स्वर्गवास होने से हमने देश ने खेल जगत की एक महान शख्सित को खो दिया। डा. घई ने कहा कि मिल्खा सिंह युवा खिलाड़ियों के लिए हमेशा ही प्रेरणास्त्रोत रहे तथा उनकी प्रेरणा से कई खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया। डा. घई ने कहा कि स्व. मिल्खा सिंह ने 1956 से लेकर 1964 तक जिस तरह बिना किसी संसाधनों से कड़ी मेहनत कर विश्व स्तर पर एथलेटिक की दुनियां में अपना लोहा मनवाकर भारत का नाम रोशन किया उसकी जितना प्रशंसा की कम है। डा. घई ने कहा कि मिल्खा सिंह का इस संसार से चले जाना भारत खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, जोकि कभी नहीं पूरी हो सकती तथा हम सभी को मिल्खा सिंह की कड़ी मेहनत से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर डा. रमन घई ने भाजपा स्पो‌र्ट्स सैल पंजाब व समूह भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से उड़न सिख मिल्खा सिंह को अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर मोहित संधू ने कहा कि स्व. मिल्खा सिंह की याद हमारे बीच हमेशा रहेगी और वह सदा युवाओं के लिए प्रेरणा दायक रहे।

उन्होंने स्व. मिल्खा सिंह को अपने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ दो मिनट का मौन भी रखा। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन जोंटी, अशीष घई, जय सूर्य, कोच दलजीत सिंह के अलावा गौरव शर्मा, पंकज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, नीरज, डा. वशिष्ट कुमार, आकाश कुमार, विक्की चौहान, हरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, शुभम, करन, बबलू, गगनदीप, दलजीत सिंह, करनैल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी