दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज, तीन नामजद

बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के दो मामलों में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:00 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज, तीन नामजद
दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज, तीन नामजद

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के दो मामलों में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआइ गुरमीत सिंह को दिए बयान में मोनिका वासी शेरपुर पक्का ने बताया कि उसकी शादी बलविदर सिंह वासी गांव भट्टियां थाना भोगपुर के साथ हुई थी। पति काम करने के बजाय सारा दिन गांव में ही घूमता रहता था। वह जब भी उसे काम करने के लिए कहती तो आगे से कह देता कि अपना व्यापार करना है। इसके लिए वह मायके से पैसे लेकर आए। इस बात को न मानने पर उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। पुलिस ने मोनिका के बयान पर उसके पति बलविदर सिंह के खिलाफ आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह विवाहिता सुखविदर कौर वासी धालीवाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 2003 में जगदीप सिंह वासी रामपुर जगीर थाना सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) के साथ हुई थी। कुछ देर के बाद पता चला कि पति जगदीप सिंह बुरी संगत का शिकार हो गया है। गांव से बाहर टैक्सी चलाने के बहाने गलत काम कर रहा है। उसे यह सब करने से मना किया तो वह कहता कि अपने मायके से पैसे लेकर आए ताकि अपना कारोबार कर सके। सुखविदर कौर ने कहा कि जब उसने सारी बात ससुर तिरलोचन सिंह को बताई तो वह उल्टा उसे ही बुरा कहने लगा। सुखविदर कौर ने बताया कि जगदीप बुरी संगत के चलते अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। एक दिन जगदीप और उसके पिता ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने सुखविदर कौर के बयान पर उसके पति जगदीप सिंह और ससुर तिरलोचन सिंह को नामजद किया है।

chat bot
आपका साथी