सरकार की लापरवाही से कंडी नहर पर निर्भर हजारों एकड़ जमीन बनी बंजर : मिन्हास

कंडी क्षेत्र के लोग खेतीबाड़ी के लिए नहरी पानी पर निर्भर हैं लेकिन कुछ महीनों से विभाग की तरफ से मरम्मत को लेकर पानी सप्लाई बंद किए जाने से क्षेत्र के लोगों में हाहाकार मचा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:44 AM (IST)
सरकार की लापरवाही से कंडी नहर पर निर्भर हजारों एकड़ जमीन बनी बंजर : मिन्हास
सरकार की लापरवाही से कंडी नहर पर निर्भर हजारों एकड़ जमीन बनी बंजर : मिन्हास

संस, गढ़दीवाला : कंडी क्षेत्र के लोग खेतीबाड़ी के लिए नहरी पानी पर निर्भर हैं, लेकिन कुछ महीनों से विभाग की तरफ से मरम्मत को लेकर पानी सप्लाई बंद किए जाने से क्षेत्र के लोगों में हाहाकार मचा है। फसलों को समय पर बीजने के लिए लोग नहरी पानी का इंतजार कर रहे हैं, पर नहरी विभाग किसानों के दर्द को समझ नहीं रहा। नहर में पानी नहीं होने के कारण बंजर हो रहे खेतों को दिखाते हुए भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह नहर कंडी क्षेत्र के किसानों के लिए सिचाई का एक बड़ा स्त्रोत है। दुख की बात है कि सरकार और विभाग की लापरवाही के कारण कंडी नहर पर निर्भर हजारों एकड़ रकबा बंजर बन गया है। अधिकांश छोटे किसान नहरी पानी से सिचाई कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।

नहर की मुरम्मत समय पर नहीं होने से विभाग ने पानी लंबे समय से बंद किया है। इस कारण किसान फसल समय पर नहीं बीज पा रहे हैं। विभाग की लापरवाही के कारण कंडी के किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। पंजाब सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों से जवाबदेही हो। उन्होंने पंजाब सरकार से कंडी नहर में जल्द पानी छोड़ने व पीड़ित किसानों को पचास हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष सूबेदार कृपाल सिंह, कमल किशोर, रामदास उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी