भविष्य में पानी के लिए होंगे युद्ध : अरोड़ा

ारत विकास परिषद ने स्टेट कनवीनर संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में सरकारी एलिमेंट्री स्कूल सटियाना में पानी की संभाल विषय पर सेमिनार करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 05:14 AM (IST)
भविष्य में पानी के लिए होंगे युद्ध  : अरोड़ा
भविष्य में पानी के लिए होंगे युद्ध : अरोड़ा

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : भारत विकास परिषद ने स्टेट कनवीनर संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में सरकारी एलिमेंट्री स्कूल सटियाना में पानी की संभाल विषय पर सेमिनार करवाया। परिषद के जिला प्रधान राजेंद्र मोदगिल सचिव एचके नकड़ा विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। संजीव अरोड़ा ने कहा कि धरती के नीचे से कम हो रहा जल चिता का विषय है। अगर समय रहते पानी की संभाल की तरफ ध्यान न दिया, तो आने वाली पीढि़यों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा। आने वाले समय में युद्ध पानी के लिए होंगे। क्योंकि, जिस तरह से धरती पर पौधों की कटाई हो रही है उससे यह समस्या और गंभीर हो गई है। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग के चलते वर्षा की अवधि भी कम हो रही है। अगर बारिश कम होगी, तो भूजल भी कम जाएगा।

प्रधान राजेंद्र मोदगिल ने कहा कि किसानों को भी धान के बजाय दूसरी फसलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। चाहे धरती पर 71 प्रतिशत पानी है, लेकिन इसे पीने वाले पानी में बदलना संभव नहीं हो पाया है। छोटे छोटे तरीके अपना कर बहुत पानी बचा सकते हैं, बिना जरूरत के कहीं भी कोई भी नल खुला नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा जो पानी हम नहाने अथवा कपड़े धोने में इस्तेमाल करते हैं उसे भी बाद में पौधों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह वर्षा के पानी को उपयोग करने के लिए फिर से प्रयास करना होगा।

सौंदर्यीकरण के लिए अनुदान राशि भेंट

भारत विकास परिषद की तरफ से स्कूल सौंदर्यीकरण के लिए अनुदान राशि भी भेंट की गई। स्कूल प्रमुख प्रवीन गुलियानी ने कहा कि पानी की संभाल के बारे में छोटे बच्चों को जरूर समझाना चाहिए ताकि वह अभिभावकों को जागरूक कर सकें। अगर एक बार बच्चे पानी बचाने की दिशा में अग्रसर हो जाएं, तो फिर इस समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। प्रत्येक बच्चे से हर शैक्षणिक वर्ष में एक पौधा जरूर लगवाना चाहिए व उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। मौके पर वरिदर चोपड़ा, विजय अरोड़ा, नवीन कोहली, मुकेश खन्ना, देवेंद्र सिंह, एनके गुप्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी