करवाचौथ पर जमकर हुई खरीददारी, मेहंदी लगाने वालों ने वसूले मनमाने रेट

अपने पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत को लेकर उत्साहित महिलाओं ने पर्व से एक दिन पहले जमकर खरीदारी की। इस वर्ष नव विवाहिताओं के साथ-साथ महिलाओं और युवतियों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:23 PM (IST)
करवाचौथ पर जमकर हुई खरीददारी, मेहंदी लगाने वालों ने वसूले मनमाने रेट
करवाचौथ पर जमकर हुई खरीददारी, मेहंदी लगाने वालों ने वसूले मनमाने रेट

संवाद सहयोगी, दातारपुर : अपने पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत को लेकर उत्साहित महिलाओं ने पर्व से एक दिन पहले जमकर खरीदारी की। इस वर्ष नव विवाहिताओं के साथ-साथ महिलाओं और युवतियों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा। इसके लिए सभी विवाहित महिलाएं एक दिन पहले ही तैयारी में जुट गई। करवाचौथ से पहले शनिवार को महिलाएं भारी संख्या में मेहंदी लगवाने के लिए बाजार में पहुंची। उन्होंने अपने हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी लगवाई। इस दौरान मेहंदी लगाने वालों ने भी खूब चांदी बटोरी। मेहंदी लगवाने के लिए 200 से लेकर 500 रुपये तक महिलाओं से वसूले गए। वहीं इस दौरान हलवाई की दुकानों और मनियारी की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने मिठाइयां, फैनी, नारियल, फल समेत अन्य चीजों की जमकर खरीदारी की। दातारपुर में किराने की दुकान के मालिक कपिल का कहना था कि पिछले वर्ष तो कोरोना महामारी ने व्यापारियों को अपना शिकार बनाया, लेकिन इस वर्ष भी आमदनी में कोई खास इजाफा नहीं हुआ। कोरोना महामारी से पहले के सालों में व्यवसाय अच्छा चलता था। हालांकि करवाचौथ से एक दिन पहले महिलाएं और ग्राहक भारी संख्या में उनकी दुकान में पहुंचे है। कमाही देवी के मिठाई विक्रेता राजू का कहना था कि तेल सहित अन्य सभी वस्तुओं की कीमतें बहुत अधिक बढ़ गई हैं। इस वजह से मिठाई बनाना भी बहुत महंगा हो गया है। महंगाई के कारण त्योहारी सीजन में भी आमदनी नहीं हो पा रही है। महंगाई की वजह से मिठाई का व्यवसाय बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। लोग जलेबी खरीदने को ही अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी