खेतीबाड़ी विभाग की टीम ने किसानों को पराली न जलाने के लिए किया जागरूक

गांव बैंसअवान में खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ब्लाक टांडा में सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 04:52 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 04:52 PM (IST)
खेतीबाड़ी विभाग की टीम ने किसानों को पराली न जलाने के लिए किया जागरूक
खेतीबाड़ी विभाग की टीम ने किसानों को पराली न जलाने के लिए किया जागरूक

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ :

गांव बैंसअवान में खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ब्लाक टांडा की ओर से खेतीबाड़ी अफसर विनय कुमार के दिशा निर्देशों पर जागरूकता कैंप लगाया गया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर सतनाम सिंह की अगुआई में फसलों के अवशेष की संभाल संबंधी किसानों को जानकारी दी गई। इस मौके पर खेतीबाड़ी विकास अफसर टांडा हरप्रीत सिंह की ओर से किसानों को धान की पराली को आग लगाने के नुकसान के बारे बताते हुए कहा कि धान की पराली को आग लगाने के साथ जहां पर्यावरण का नुकसान तो होता ही है वहीं इसका बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव मनुष्य की सेहत, मिट्टी की सेहत व अन्य पशु पक्षियों आदि पर भी होता है।

इस मौके उन्होंने किसानों को पराली को खेत में मिलाने वाले उपकरण व उनके उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस संबंध में कोई भी किसान अपने फोन से आई खेत एप डाउनलोड करके अपने खेत में उक्त उपकरणों से किराए पर काम करवा सकता है।

इस मौके पर उनकी तरफ से आए हुए किसानों को आने वाले हाड़ी सीजन में गेंहू की बिजाई संबंधी भी जानकारी दी गई। डिप्टी डायरेक्टर सतनाम सिंह की ओर से किसानों को विभाग में चल रही स्कीमों के बारे में बताते हुए यह जानकारी भी दी गई कि ब्लाक टांडा की उन दो पंचायतों को विभाग की ओर से 50 हजार रूपये के साथ सम्मानित किया जाएगा। जिन पंचायतों का कुल रकबा 60 फीसदी से ज्यादा धान की काश्त के नीचे है, वह किसी भी खेत में आग लगने नहीं देंगी। अंत में उन्होंने आए हुए किसानों का धन्यवाद किया। इस मौके सरपंच बलविदर सिंह निक्का, किसान गुरमीत सिंह, सुखजिदर सिंह व खेतीबाड़ी विस्तार अफसर, रविपाल सिंह, गुरजीत सिंह, गुरबचन सिंह, सुरजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी