लखीमपुर खीरी हिसा के आरोपियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

सयुंक्त किसान र्मोचे की तरफ से 317वें दिन बख्शीश सिंह दियाल जरनैल सिंह फतहगढ़ साहिब की अध्यक्षता में जीयो सेंटर गढ़शंकर के समक्ष धरना लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:48 PM (IST)
लखीमपुर खीरी हिसा के आरोपियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू
लखीमपुर खीरी हिसा के आरोपियों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : सयुंक्त किसान र्मोचे की तरफ से 317वें दिन बख्शीश सिंह दियाल, जरनैल सिंह फतहगढ़ साहिब की अध्यक्षता में जीयो सेंटर गढ़शंकर के समक्ष धरना लगाया। जिसमें कुलहिद किसान सभा पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा, पंजाब की उपाध्यक्ष सुभाष मट्टू ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी हिसा से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सिंधू बार्डर पर निहंगों से लखवीर की हत्या करवाई। यह सयुंक्त किसान मोर्चे को कमजोर करने की साजिश है। इस बात का खुलासा निहंगों के साथ कृषि मंत्री के साथ तस्वीरों से हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून रद होने, एमएसपी पर गारंटी देने व लखीमपुर खीरी हिसा के आरोपियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने किसानों, मजदूरों व अन्य वर्गों को सिघू बार्डरों पर पहुंचने की अपील की। धरने पर बैठे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : दोआबा किसान कमेटी की ओर से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर लगाए गए धरने के 380वें दिन किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान जंगवीर सिंह रसूलपुर के नेतृत्व में लगाए गए इस धरने के दौरान किसान नेताओं प्रिथपाल गोराया, बलबीर सिंह सोहियां, हरभजन सिंह रापुर, रतन सिंह खोखर, गुरदेव सिंह, जगतार सिंह बसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आने वाले दिनों में किसान संगठनों की ओर से किए जा रहे संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का यह संघर्ष राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। इस मौके पर स्वर्ण सिंह, सुखराज सिंह, गुरमिदर सिंह, चन्नण सिंह, बलकार सिंह, हरबंस सिंह, अवतार सिंह, राजवीर सिंह, अवतार सिंह जहूरा, गुरपाल सिंह, वचन सिंह, बलदेव सिंह इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी