विधायक ने थाने का किया औचक निरीक्षण, शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शहर की सुरक्षा के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मियों की गैरहाजिरी भी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी व कर्मी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएगा उनका सम्मान किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:17 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:17 PM (IST)
विधायक ने थाने का किया औचक निरीक्षण, शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विधायक ने थाने का किया औचक निरीक्षण, शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जागरण टीम, होशियारपुर: शहर की सुरक्षा के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा, इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मियों की गैरहाजिरी भी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी व कर्मी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएगा उनका सम्मान किया जाएगा। उक्त बातें विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने थाना सिटी का औचक निरीक्षण करने के दौरान कही। अचानक उनके थाना सिटी पहुंचने पर थाने में हड़कंप मच गया। सभी कर्मी खुद को काम करता हुआ दिखाने के लिए जल्दबाजी में दिखे। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि जनता को सुरक्षा मुहैया करवाने वाला विभाग ही अगर सुस्त होगा, तो जनता को इंसाफ मिलने में उतनी ही देरी होगी। शहर निवासी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएंगे। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी चेक की और पाया कि सभी कैमरे ठीक से कार्य कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि फगवाड़ा चौक पर एक कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ मानवता के प्रति भी अपना फर्ज निभा रहा था। उसने एक बुजुर्ग को चौक पार करवाकर उसकी मदद की। यह ²श्य देखकर अरोड़ा तुरंत फगवाड़ा चौक पर पहुंचे और उन्होंने उस पुलिस कर्मी की सराहना कर उसे नकद राशि भेंट करके सम्मानित भी किया। शहर वासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कैमरे दुरुस्त कर दिए गए हैं। अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जिस प्रकार होशियारपुर में युवा आढ़ती के अपहरण की घटना को जिला पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर हल किया है। उसके लिए पुलिस की कार्यप्रणाली प्रशंसा की पात्र है। इसके लिए वह जिला पुलिस प्रमुख व उनकी सारी टीम का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं तथा उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी इसी तनमयता एवं तत्परता से कार्य करते हुए होशियारपुर पुलिस जनता की सेवा ईमानदारी से करती रहेगी।

इससे पहले अरोड़ा ने एसएसपी अमनीत कौंडल, एसपी (डी) आरपीएस संधू, एसपी (पीबीआई) मनदीप सिंह, डीएसपी मनजोत कौर तथा थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर तलविदर कुमार के साथ बैठक करके शहर की सुरक्षा बढ़ाने और अपराध को रोकने संबंधी बैठक करके जरुरी निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अरोड़ा ने एसएसपी अमनीत कौंडल व उनकी टीम को अपहरण मामला हल करने की बधाई दी एवं कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की ड्यूटी पर निर्भर करती है। पंजाब सरकार ने प्रदेश में गुंडागर्दी एवं अपराध को रोकने के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने शहर निवासियों से भी अपील की कि वह पुलिस को सहयोग करें तथा किसी भी अंजान व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

chat bot
आपका साथी