बाबा बुलंद देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर निकाली शोभायात्रा

बाबा बुलंद देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान महाशा जाग्रति मंच के पंजाब प्रधान मुकदर विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष मुकदर ने लोगों से आग्रह किया कि गुरु के बताए मार्ग पर चलें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:10 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:10 PM (IST)
बाबा बुलंद देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर निकाली शोभायात्रा
बाबा बुलंद देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : बाबा बुलंद देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान महाशा जाग्रति मंच के पंजाब प्रधान मुकदर विशेष रूप से शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष मुकदर ने लोगों से आग्रह किया कि गुरु के बताए मार्ग पर चलें।

शोभायात्रा मंदिर बुलंद देव जी महाराज मोहल्ला रामपुर से शुरू होकर माता रानी चौक, बस स्टैंड,भंगाला चुंगी, भट्ठा कालोनी व शहर के अन्य भागो से होते हुए पुण्य मोहल्ला रामपुरा में समाप्त हुई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने संगत को लंगर और चाय -पानी के साथ-साथ फल भी बांटे। इस अवसर पर जालंधर के उस्ताद काला राम ने विशेष रूप से शोभा यात्रा में भाग लिया और श्री बाबा बुलंद देव जी के मंदिर के लिए 51,000 रुपये का योगदान दिया। इस समय महंत बाबा होशियार दास, प्रधान सुखदेव राज, उस्ताद काला राम, डा. राजिदर गिल, धर्मपाल लेसड़ीवाला, पवन कलोआ, दीपक, राकेश कुमार, राकेश सनियाल जालंधरी, नरेश कुमार, चरणजीत चौटाला, तारा चंद चौटाला, अश्विनी अमृतसर, हैप्पी, शैली, जीवनलाल, आदित्य, मधु बीरा अजय सतपाल, सोनू मानसर, राकेश मानसर, शांति आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी