आजाद ही रहे शहीद चंद्रशेखर आजाद : आशुतोष शर्मा

श्री भगवान परशुराम सेना ने चंद्र शेखरआजाद के शहीदी दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:24 PM (IST)
आजाद ही रहे शहीद चंद्रशेखर आजाद : आशुतोष शर्मा
आजाद ही रहे शहीद चंद्रशेखर आजाद : आशुतोष शर्मा

जागरण टीम, होशियारपुर

श्री भगवान परशुराम सेना ने चंद्र शेखरआजाद के शहीदी दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान समूह सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता चंद्र शेखर आजाद आजाद थे और आजाद रहे, भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, शहीद चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए। आशुतोष शर्मा ने इस मौके संबोधित करते हुए कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद नौजवानों के लिए एक ऐसा प्रकाश पुंज है जिसकी रोशनी सदा हमें सेवा का रास्ता दिखाती है और नौजवानों के दिलों में देश के लिए सब कुछ कुर्बान करने का जज्बा पैदा करती है।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जो पंडित जी के नाम से भी जाने जाते थे ने 14 वर्ष की आयु में बनारस जा कर संस्कृत पाठशाला में शिक्षा ग्रहण की। 1920 में आजाद गांधी जी के आंदोलन से जुड़े और गिरफ्तार हुए तब उन्हें जज के सामने पेश किया गया, तो उन्होंने अपना नाम आजाद, पिता का नाम स्वतंत्रता और जेल को उनका निवास बताया। इस अवसर पर अखिल ब्राह्मण एकता परिषद से कृष्ण चौबे, हिन्दू संघ से पंकज बेदी, हरीश डोगरा , ब्राह्मण सभा प्रगति से अश्विनी शर्मा, दीपक पराशर, अमित शर्मा, अर्जुन पंडित, ब्राह्मण सभा से मधुसूदन कालिया, कृष्ण आनंद, राजन शर्मा, अजय ऐरी, अश्वनी शर्मा, अजय शर्मा, मंदीप शर्मा, मनोज शर्मा, राजीव शर्मा, सुरिदर बिटन, गोपाल वर्मा, विजय मोदगिल, रजिन्दर मोदगिल, अनमोल हाण्डा, बिन्नी हाण्डा, सचिन शास्त्री, युवा परिवार से पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी