चहुमुखी विकास इलाका निवासीयों का प्रथम अधिकार : चौ. मुखी राम

नगर निगम के वार्ड नं. 8 के पार्षद चौ. मुखी राम ने आज निगम द्वारा बनाई जा रही पांच गलियों के निर्माण कार्य का आगाज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:40 PM (IST)
चहुमुखी विकास इलाका निवासीयों का प्रथम अधिकार : चौ. मुखी राम
चहुमुखी विकास इलाका निवासीयों का प्रथम अधिकार : चौ. मुखी राम

जागरण टीम, होशियारपुर :

नगर निगम के वार्ड नं. 8 के पार्षद चौ. मुखी राम ने आज निगम द्वारा बनाई जा रही पांच गलियों के निर्माण कार्य का आगाज किया। इस मौके पर चौ. मुखी राम ने कहा इलाके का चहुमुखी विकास क्षेत्रवासियों का पहला अधिकार है।

उन्होंने कहा कि हर पार्षद के लिए अपना वार्ड अपना परिवार होता है और पार्षद की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने वार्ड निवासियों की हर समस्या का समाधान परिवार के मुखिया की भांति करे। मुखी राम ने बताया कि उनके वार्ड की यह पांच गलियां जिनमें चौधरी बिलासा राम पार्क वाली गली, बलदेव सिंह फौजी वाली गली, माधो राम वाली गली, स्वर्ण सिंह वाली गली और सेले वालों की गली का इंटरलाकिग टाइल्स से निर्माण करवाया जाएगा जिनका स्तर काफी नीचा है तथा हालत खस्ता है। इन गलियों में बरसात के दिनों में लगभग एक से डेढ़ फुट पानी जमा हो जाता है तथा यह गंदा पानी लोगों को घरों में भी चला जाता है। मुखी राम ने बताया कि वार्ड के निवासियों की समस्या को देखते हुए इन गलियों का स्तर उंचा करवाया जाएगा तथा इन्हें इंटरलाकिग टाइल्स से जाएगा ताकि आने वाले बरसात के दिनों में वार्ड निवासियों तथा अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस मौके कहा कि वे अपने कार्यकाल में वार्ड का अधिक से अधिक विकास करवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके मुखी राम ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा तथा पंजाब सरकार के सहयोग से हर वार्ड का विकास हो रहा है जो आने वाले दिनों में शहर को एक नया रूप प्रदान करेगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद मलकीत सिंह, मा. दयाल चंद, बख्शी राम बधन, बलदेव सिंह फौजी, अनिल कुमार, दयाल चंद ढ़ांडा, महिदर सिंह कैंथ, गुरदयाल सिंह बधन, सोहन सिंह, बाबा स्वर्ण दास, स्वर्ण चंद डी.एस.पी. रिटा., वीरा, हैपी, चरनजीत सिंह, रवि ढांडा, रिक्की ढांडा, बॉबी, सोम नाथ, मनप्रीत सिंह, धीरज , ठाकुर दास, सतपाल, लखवीर सिंह, सुरजीत राजा, अक्सदीप सिंह, शिव कुमार आदि मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी