किसानों ने टोल प्लाजा पर शुरु किया कीर्तन और संगत के लिए लंगर

कसान जत्थेबंदियों की तरफ से केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:43 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:43 AM (IST)
किसानों ने टोल प्लाजा पर शुरु किया कीर्तन और संगत के लिए लंगर
किसानों ने टोल प्लाजा पर शुरु किया कीर्तन और संगत के लिए लंगर

संवाद सहयोगी,होशियारपुर : किसान जत्थेबंदियों की तरफ से केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, पंजाब सरकार की तरफ से 21 अक्तूबर को लिए ऐतिहासिक फैसले का किसानों ने स्वागत किया है। पंजाब की 30 किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरने जारी रखने का एलान कर दिया है, लेकिन पंजाब में पेश आ रही कोयले की समस्या को देखते हुए पांच नवंबर तक सारे पंजाब में केवल मालगाड़ियों को निकालने के लिए हरी झंडी दे दी है। जिला होशियारपुर में वीरवार को भी सारे टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियों की तरफ से धरने जारी रखे गए और टांडा रो़ड पर स्थित लाच्चोवाल टोल प्लाजा पर गुरनाम सिंह सिगड़ीवाला और गुरदीप सिंह खुनखुन की अध्यक्षता में कीर्तन व लंगर शुरू कर दिया गया। इस अवसर पर औम सिंह, दविद्र कक्कों, हरप्रीत सिंह,रणवीर सिंह, औंकार सिंह, औंकार सिंह धामी,परमिद्र सिंह, सतपाल सिंह, हैप्पी धालीवाल और अन्य किसान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी