मेहनती व होनहार विद्यार्थियों का सपना होगा साकार: विधायक अरोड़ा

जिला प्रशासन के प्रयासों के चलते होशियारपुर के मेहनती व होनहार विद्यार्थियों का सपना साकार होने वाला है। विद्यार्थियों को अछा माहौल प्रदान करते हुए उनके लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल लाईब्रेरी बनाई जा रही है जो कि सिविल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके लिए काफी मददगार साबित होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:32 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:32 PM (IST)
मेहनती व होनहार विद्यार्थियों का सपना होगा साकार: विधायक अरोड़ा
मेहनती व होनहार विद्यार्थियों का सपना होगा साकार: विधायक अरोड़ा

जागरण टीम, होशियारपुर : जिला प्रशासन के प्रयासों के चलते होशियारपुर के मेहनती व होनहार विद्यार्थियों का सपना साकार होने वाला है। विद्यार्थियों को अच्छा माहौल प्रदान करते हुए उनके लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल लाईब्रेरी बनाई जा रही है, जो कि सिविल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। उक्त विचार विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने पंचायत भवन में बनने जा रही पंज तत्त लाईब्रेरी के कार्य की शुरुआत के दौरान आयोजित समागम में लोगों को संबोधित करते कही। इस लाईब्रेरी में कोई भी विद्यार्थी या नौजवान आकर डिजिटल व अन्य माध्यम से किताबें पढ़ सकता है और अपनी संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकता है। इस दौरान उनके साथ डीसी अपनीत रियात, मेयर सुरिदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह भी मौजूद थे। विधायक ने कहा कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस अत्याधुनिक लाईब्रेरी में हर विषय की किताबें, मैगजीन, जरनल के अलावा इंटरनेट कनेक्शन के साथ कंप्यूटर, किडल व प्रिटर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को ई-बुक पढ़ने के साथ-साथ प्रिट निकालने की भी सुविधा मिल सकें। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक अलग से स्थान बनाया जाएगा जहां उनको परीक्षा से जुड़ा हर मैटिरियल उपलब्ध होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की मांग के अनुसार भी उन्हें संबंधित विषय की किताबें मुहैया करवाई जाएंगी।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि वे हमेशा होशियारपुर के विकास के बारे में ही सोचते हैं, इस लिए जो विकास कार्य होशियारपुर में करवाए गए हैं, वह शायद ही पंजाब के किसी अन्य विधान सभा क्षेत्र में हुए होंगे। होशियारपुर में आ‌र्म्ड फोर्सिंज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट, स्मार्ट बाइक्स, महिलाओं को ई -रिक्शा देने के अलावा कई प्रोजैक्ट समर्पित किए जा चुके हैं और आने वाले कुछ ही दिनों में मुख्य मंत्री पंजाब होशियारपुर में बनने जा रहे सरकारी मेडिकल कालेज व आठ एकड़ में बनने जा रहे झील का नींव पत्थर भी रखेंगे। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, मुकेश डाबर, रिटायर्ड प्रिसिपल देशवीर शर्मा, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह जब्बल, प्रवीण राणा, प्रो. अमन, शाम सुंदर शर्मा, मनमोहन सिंह कपूर, तिलक राज गुप्ता, दीपक पुरी, पार्षद बलविदर बिदी, अशोक मेहरा, सुदर्शन धीर, फादर इब्राहिम के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। बच्चों के लिए लाईब्रेरी में विशेष रीडिग रूम होगा

डीसी अपनीत रियात ने इस दौरान डिजिटल लाईब्रेरी की शुरुआत के लिए विधायक सुंदर शाम अरोड़ा का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उक्त लाईब्रेरी एक लाईब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में अलग-अलग तरह की किताबों के साथ-साथ अखबार, मैगजीन व बच्चों के लिए मनोरंजक किताबों को भी रखा जाएगा। बच्चों के लिए लाईब्रेरी में एक विशेष रीडिग रूम की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करने के लिए होशियारपुर वुड इनले वर्क, बर्तन के काम से जुड़े कारीगरों की कला कृतियों को भी मंच प्रदान करेगा। इसके साथ ही आने-जाने वालों की सुविधा के लिए यहां एक कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। लाईब्रेरी में इंडोर के अलावा आउटडोर बैठने की व्यवस्था होगी

लाईब्रेरी परिसर में एग्जीबिशन व मीटिग के लिए एक ऐसा हाल बनाया जाएगा। इसको जरूरत के हिसाब के बदला जा सके। इसके अलावा पूरी इमारत को ईको फ्रैंडिली व डिसेबल फ्रेंडली बनाया जाएगा। लाईब्रेरी में इंडोर के अलावा आउटडोर बैठने की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान जिला विकास फैलो आदित्य मदान ने पावर प्वाइंट प्रेजेनटेशन के माध्यम से इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी