इंसाफ यात्रा के लिए होशियारपुर से जत्था रवाना

भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री विनोद परमार मीनू सेठी व डा. दिलबाग राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कैप्टन सरकार के शासनकाल में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:21 AM (IST)
इंसाफ यात्रा के लिए  होशियारपुर से जत्था रवाना
इंसाफ यात्रा के लिए होशियारपुर से जत्था रवाना

जेएनएन, होशियारपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी व डा. दिलबाग राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कैप्टन सरकार के शासनकाल में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। वीरवार को भाजपा एससी मोर्चा के नेतृत्व में जालंधर से चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव किया गया। वहीं, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में जिला एससी मोर्चा की भारी संख्या में कारों का काफिला इंसाफ के लिए जालंधर के लिए रवाना हुआ है।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि जब-जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई है अनुसूचित समाज को हाशिए पर धकेला गया है। दलितों को दबाने का काम हमेशा ही कांग्रेस की सरकार में ही होता है। पूरे पंजाब में अराजकता का माहौल पैदा हो चुका है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी दलित समाज को साथ लेकर मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने जा रही है। इस मौके पर निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब एससी मोर्चा की इस कार प्रदर्शन में होशियारपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता चंडीगढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि दलित बच्चों की स्कालरशिप का पैसा खाने वाले अब अनुसूचित बच्चों पर अत्याचार कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कुलवंत कौर, कृष्ण अरोड़ा, नरिदर कौर, निति तलवार, भारत भूषण वर्मा,जसवीर सिंह पप्पी, अनिल हंस, चिटू हंस, जिदू सैनी, राजा सैनी, सुरिदर भट्टी, अमरजीत लाडी, अश्वनी गैंद, सुरिदर कौर, अश्वनी विग, शिव कुमार काकू, तरुण अरोड़ा, अश्वनी पदराना, राज कुमार, राजा पुरहीरां , कर्ण मेहता आदि भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी