टांडा उड़मुड़ से तीसरी बार विधायक बने गिलजियां के मंत्री बनने से इलाके में खुशी

विधानसभा हलका उड़मुड़ टांडा से तीसरी बार विधायक बनने के बाद पहली बार मंत्री बने हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:23 PM (IST)
टांडा उड़मुड़ से तीसरी बार विधायक बने गिलजियां के मंत्री बनने से इलाके में खुशी
टांडा उड़मुड़ से तीसरी बार विधायक बने गिलजियां के मंत्री बनने से इलाके में खुशी

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : विधानसभा हलका उड़मुड़ टांडा से तीसरी बार विधायक बने संगत सिंह गिलजियां को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में स्थान मिला है। जिसके चलते हलका निवासियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यह खुशखबरी मिलते ही ब्लाक कांग्रेस के वर्करों में मिठाई के साथ खुशी साझा की। हाल ही में उनको कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाया गया था। गिलजियां ने सरपंच से राजनीतिक जीवन शुरू कर 2002 में विधानसभा का पहला चुनाव लड़ा था जिसमे वह बहुत कम अंतर के साथ हार गए थे, लेकिन उन्होंने लोगों मिशन लगातार जारी रखा। गिलजियां के भाई महिदर सिंह गिलजियां अमरीका में इंडियन ओवरसी•ा कांग्रेस के प्रधान हैं तथा गांधी परिवार के न•ादीकी हैं। पेशे किसान गिलजियां के भाई तथा बेटे अमरीका में बड़े कारोबारी हैं। इस दौरान वर्करों तथा हल्का निवासियों की ओर से विधायक गिलजियां को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

इस मौके पर लोगों ने कहा कि काफी समय बाद क्षेत्र को कैबिनेट में स्थान मिला है, इसलिए अब कई प्रोजेक्ट आ सकते हैं।

अवसर पर जोगिदर सिंह गिलजियां, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अवतार सिंह खोखर, सिमरन सैनी, सुखविदर जीत सिंह झावर, दमनदीप सिंह बिल्ला, अध्यक्ष गुरसेवक मार्शल, रविदरपाल सिंह गोरा, रूप लाल, लखवीर सिंह लखी, राकेश वोहरा, राकेश बिट्टू, सुखविदरजीत सिंह बीरा, गोल्डी कल्याणपुर, राजेश लाडी, सुरिदरजीत सिंह बिल्लू, गुरमुख सिंह, विपन मारवाह, मणि सहबाजपुर, जसविदर काका, किशन लाल वैद, सरपंच जसवीर सिंह विक्की, सनी सिंह मियानी, दलजीत सिंह, मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी