एसवीजेसी डीएवी में मिनी मैराथन करवाई

21 अक्टूबर पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। एसवीजेसीडीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए चयनित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 04:14 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 04:59 PM (IST)
एसवीजेसी डीएवी में मिनी मैराथन करवाई
एसवीजेसी डीएवी में मिनी मैराथन करवाई

संवाद सहयोगी, दसूहा: 21 अक्टूबर पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। एसवीजेसीडीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में रविवार को डीएसपी सब-डिवीजन दसूहा के निर्देशानुसार एसएचओ और उनकी सहायक टीम और सतीश शर्मा प्रधानाचार्या एसवीजेसी डीएवी पब्लिक स्कूल दसूहा के नेतृत्व में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठवीं से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यापकों की टीम और पुलिस भी उनके साथ रही। मैराथन विद्यालय के प्रांगण से शुरू की गई और निश्चित गंतव्य तक पहुंच कर पुन: विद्यालय के प्रांगण में ही सफलतापूर्वक संर्पूण हुई। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पुलिस के महत्व के बारे में अवगत कराना था।

chat bot
आपका साथी