गन्ने का रेट बढ़ाने पर विधायक गिलजियां का सम्मान

टांडा में आयोजित समारोह के दौरान गन्ने का भाव 360 रुपये प्रति क्विंटल होने पर विधायक गिलजियां का सम्मान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 05:55 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 05:55 AM (IST)
गन्ने का रेट बढ़ाने पर विधायक गिलजियां का सम्मान
गन्ने का रेट बढ़ाने पर विधायक गिलजियां का सम्मान

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : टांडा में आयोजित समारोह के दौरान गन्ने का भाव 360 रुपये प्रति क्विंटल होने पर विधायक गिलजियां का सम्मान किया गया। हलका उड़मुड़ के अलग अलग गांवों से आए गन्ना उत्पादकों ने सरकार का आभार जताते हुए पंजाब कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विधायक संगत सिंह गिलजियां को सम्मानित किया। वहीं विधायक गिलजियां और किसानों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों का विरोध करते हुए मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। सरपंच सुखविदर जीत सिंह झावर, रविदर पाल गोरा, अध्यक्ष अवतार सिंह खोखर, सिमरन सैनी, जरनैल जाजा और सहकारी चीनी मिल भोगपुर के चेयरमैन परमवीर सिंह पम्मा की अगुवाई में हुए समागम में विधायक गिलजियां ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह और कांग्रेस ने हमेशा किसान हितैषी फैसले लिए हैं। इस अवसर पर जोगिदर सिंह गिलजियां, दविदरजीत सिंह बुड्ढी पिड, महावीर सिंह मसीती, कुलदीप सिंह जोहल, तरसेम सिंह चौटाला, सरपंच प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह बेंचा, राकेश वोहरा, हरप्रीत सिंह हैप्पी, हरविदर सिंह सराई, बिल्लू बाबक, सुखविदर जीत सिंह बीरा, परविदर सिंह नंगल खुंगा, कश्मीर सिंह जोधा, हरदेव सिंह, जसविदर पाल सिंह दारापुर, दलजीत कलोआ, अवतार सिंह, चरणजीत सिंह उपस्थित थे।

जेसीडीएवी कालेज के छात्र जुगराज सिंह का सम्मान

संवाद सहयोगी, दसूहा : जेसीडीएवी कालेज के विद्यार्थी व पूर्व एनएसएस वालंटियर जुगराज सिंह चीमा को अंतरराष्ट्रीय युवक दिवस पर मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री हाउस चंडीगढ़ में समाजसेवा के लिए सम्मानित किया। प्रिसिपल डा. अमरदीप गुप्ता ने जुगराज चीमा को सम्मानित करते बताया कि एनएसएस यूनिट लंबे समय से युवक सेवाओं क्लब उस्मान शहीद के सहयोग के साथ समाजसेवा जैसे खूनदान कैंप, वन महोत्सव, बाढ़ पीडितों की मदद और कोविड 19 के दौर में मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। प्रोग्राम अफसर प्रो. राकेश कुमार महाजन और डा. शीतल सिंह ने जुगराज सिंह चीमा को बधाई देते हुए युवक सेवाओं विभाग होशियारपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रीत कोहली का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी