अवैध रूप से चल रहे क्रशरों को बंद करवाया जाए : सर्बजोत साबी

पंजाब की कांग्रेस सरकार की तरफ से अवैध रूप से चल रहे क्रशरों को बंद करवाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:39 PM (IST)
अवैध रूप से चल रहे क्रशरों को बंद करवाया जाए : सर्बजोत साबी
अवैध रूप से चल रहे क्रशरों को बंद करवाया जाए : सर्बजोत साबी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां :

पंजाब की कांग्रेस सरकार की तरफ से अवैध रूप से चल रहे खनन को बंद करवाने के बाद सस्ती रेत मिलने के किए जा हरे दावों की सच्चाई कुई और ही है। आज भी कांग्रेस के विधायक अवैध खनन कर रहे हैं और यदि नवजोत सिद्धू और चरनजीत चन्नी में दम है तो कांग्रेसी विधायकों के पुत्रों की तरफ से चलाए जा रहे अवैध क्रशरों को बंद करवाएं।

उक्त बात विधानसभा हलका मुकेरियां से अकाली दल के इंचार्ज सरबजोत सिंह साबी और दसूहा हलके से बसपा-अकाली दल के उम्मीदवार सुशील शर्मा पिंकी ने कंडी क्षेत्र में विधायक के परिवार की तरफ से चलाए जा रहे अवैध क्रशरों को मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते समय की। इस मौके अकाली दल-बसपा के नेताओं को देखकर क्रशर चला रहे लोग क्रशर को बंद करके मौके से भाग गए। सरबजोत साबी और सुशील पिंकी ने सवाल उठाया कि यदि विधायक के पुत्रों की तरफ से क्रशर सरकारी नियमों के मुताबिक चलाया जा रहा है तो फिर क्रशर चला रहे लोगों को हमें देख भागे क्यों।

साबी ने कहा कि जंगलात विभाग की तरफ से इन इलाको में लगाई गई दफा चार आम लोगों के लिए सिरदर्दी का कारण बनी हुई है। जब कि कांग्रेसी विधायक बिना किसी विभाग या सरकार की प्रवानगी लिए धक्के के साथ क्रशर चला रहे हैं और इनको रोकने वाला कोई नहीं है। सस्ती रेत लोगों तक कहां पहुंच रही है, कोई नहीं जानता और आज भी लोग महंगी रेत खरीद रहे हैं और पहले की तरह ही रेत ढोने वाली गाड़ियों को गुंडा टैक्स अदा करना पड़ रहा है। कंडी इलाके में बाहरी लोगों की तरफ से चलाए जा रहे इन नाजायज क्रशरों के कारण स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। इस मौके पर यूथ अकाली दल के जिला प्रधान देहाती वरिदरजीत सिंह सोनू टेरकियाना, किरपाल सिंह गेरा, लखविदर सिंह टिम्मी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी