प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक संपन्न

जिला भाजपा होशियारपुर की तरफ से जिला महामंत्री मीनू सेठी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों की वर्चुअल बैठक करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:14 AM (IST)
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक संपन्न
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक संपन्न

हाईलाइट्स

- होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर व मुकेरियां के पदाधिकारी हुए शामिल

जागरण टीम, होशियारपुर : जिला भाजपा होशियारपुर की तरफ से जिला महामंत्री मीनू सेठी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों की वर्चुअल बैठक करवाई गई। मीनू सेठी ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश के साथ मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, सुभाष शर्मा ने अपने अपने विचार रखे। होशियारपुर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, मुकेरियां शहरी अध्यक्ष संजीव मिन्हास, नवांशहर जिलाध्यक्ष पूनम माणिक के नेतृत्व में दो जिलों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होशियारपुर के होली हार्ट जूनियर स्कूल में आयोजित वर्चुअल मीटिग में उपस्थित हुए। प्रदेश भाजपा नेतृत्व की ओर बैठक में सामूहिक रूप से निक्कमी, नकारा और भ्रष्ट कैप्टन सरकार से पंजाबियों को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में जहां पिछले कार्यो की समीक्षा की गई, वहीं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए भी कार्यकर्ताओं को सजग रहने का निर्देश दिए। इस मौके विजय पठानिया, शिव सूद, डा. दिलबाग सिंह, कमल चौधरी, कुलविदर सिंह काका, विजय अग्रवाल, रमन घई, महिदरपाल मान, जंगी लाल महाजन, संदीप मिन्हास, राजिदर छोटू, मुनीश महाजन, सुशील पिकी, रवि महाजन, जवाहर खुराना, सुदेश शर्मा, शिव तेजपाल, परमजीत सिंह उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बैठक के सफलतापूर्ण संपन्न होने पर होली हार्ट जूनियर स्कूल के प्रिसिपल अजीत अरोड़ा समेत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया जिन्होंने सुबह से शाम तक बखूबी ड्यूटी निभाई।

chat bot
आपका साथी