सेंट सोल्जर की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ उठाई आवाज

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इंटरनेशनल ग‌र्ल्स चाइल्ड डे को समर्पित कन्या भ्रूण हत्या पर एक पेटिग प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 12:54 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 12:54 AM (IST)
सेंट सोल्जर की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ उठाई आवाज
सेंट सोल्जर की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ उठाई आवाज

जेएनएन, टांडा : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत 'इंटरनेशनल ग‌र्ल्स चाइल्ड डे' को समर्पित कन्या भ्रूण हत्या पर एक पेटिग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रिसिपल सतविदर कौर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अलग-अलग पेटिग बनाकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाते हुए बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधन करते हुए स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने बताया कि आज महिलाओं के मुकाबले पुरुष अनुपात हर बार नियमित तौर पर बढ़ रहा है, जो समाज के लिए ठीक नहीं है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं यहां महिलाओं ने अपने आप को साबित करके ना दिखाया हो। प्राचीन समय से ही भारतीय समाज में लड़कियों को लड़कों से कम सम्मान और महत्व दिया जाता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, खेल आदि क्षेत्रों में लड़कों की तरह इनकी पहुंच नहीं होती है। लिग चयनात्मक गर्भपात से लड़ने के लिए, लोगों के बीच में अत्यधिक जागरूकता की जरूरत है। जिसके लिए छात्र एक अहम रोल निभा सकते है। उन्होंने कहा बेटियां अनमोल होती हैं। बेटियों की क्षमता के बारे में आम लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के जरूरत है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी स्टाफ सदस्यों ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी