मजदूरों के वोट बनाने को लगेंगे विशेष कैंप : कंग

2022 के विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा हलका 044 चब्बेवाल के सभी चुनाव अधिकारियों को बूथ स्तरीय निर्वाचन प्रबंधन प्लान तैयार करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:30 AM (IST)
मजदूरों के वोट बनाने को लगेंगे विशेष कैंप : कंग
मजदूरों के वोट बनाने को लगेंगे विशेष कैंप : कंग

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा हलका 044 चब्बेवाल के सभी चुनाव अधिकारियों को बूथ स्तरीय निर्वाचन प्रबंधन प्लान तैयार करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। सहायक एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर कम स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोविड-19, 044-चब्बेवाल अवतार सिंह कंग की अध्यक्षता में वीवीपैट, स्वीप, ईवीएम, पोलिग डे अरेंजमेंट के लिए नियुक्त अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ईवीएम, वीवीपैट के उपयोग और कर्मचारियों को मतदान से पहले ट्रेनिग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अवतार सिंह कंग ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी अपनीत रियात के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में स्विप के माध्यम से आमजन विशेषकर महिला मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस विशेष अभियान की सभी ग्रामीण महिलाएं प्रशंसा कर रही हैं।प्रशासन की ओर से घर द्वार पर मत के महत्व और मतदान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मजदूर परिवारों के वोट बनाने के लिए खास ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्य मुकम्मल करने के लिए विशेष तौर पर कैंप भी लगाए जा रहे हैं। स्विप के नोडल अधिकारी कमल कुमार खोसला व हनी राजा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में महिलाओं के साथ-साथ विशेष रूप से युवा मतदाताओं को भी जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जितेंद्र जस्सल, कमल कुमार खोसला, हनी राजा, रजनीश कुमार गुलियानी, विकास शर्मा, जितेंद्र सिंह, विजय कुमार, गुरपाल सिंह, संदीप सिंह, शिव शक्ति, प्रवीन कुमारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी