महिलाओं के लिए अच्छी खबर : जल्द मिलेगा पिक टायलेट
जिले की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब महिलाओं को जल्द ही पिक टायलेट मिलने वाले हैं। प्लानिग के हिसाब से महिलाओं के लिए दो टायलेट बनाए जाने हैं।
संस, होशियारपुर : जिले की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब महिलाओं को जल्द ही पिक टायलेट मिलने वाले हैं। प्लानिग के हिसाब से महिलाओं के लिए दो टायलेट बनाए जाने हैं जिसमें से एक बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है और केवल सीवरेज कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा कुछ हलका फुलका सेनिटेशन का काम बाकी है। यह पूरा होते ही जल्द महिलाओं को समर्पित कर दिया जाएगा। वहीं दूसरे टायलेट का काम सिविल अस्पताल रोड पर सिविल अस्पताल के पास शुरू कर दिया गया है जो दो माह में तैयार होकर महिलाओं को समर्पित करने का लक्ष्य है। यह टायलेट देश के चुनिदा बड़े शहरों में स्थापित है और मुश्किल के दिनों में महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक व सुरक्षित है।
26 लाख की कीमत से तैयार होंगे दोनों टायलेट
इस संबंध में नगर निगम के अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल शहर में दो पिक टायलेट बनाने का टारगेट है। एक टायलेट 13 लाख की कीमत से बनेगा। बस स्टैंड में टायलेट पूरी तरह से तैयार है और सिविल अस्पताल के पास बनने वाला टायलेट का काम शुरू हो चुका है। दोनों टायलेट पर 26 लाख रुपये खर्च होंगे।
पिक टायलेट की विशेषता
पिक टायलेट केवल महिलाओं के लिए होता है। खास तौर पर मुश्किल के दिनों में यह काफी सहायक साबित होता है। यानी यह महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से एक फिट है। टायलेट में जहां साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है, वहीं सेनेटरी पैड मशीन लगाई जाती है व साथ ही इंसनेरटर की भी सुविधा होती ह । यदि किसी महिला के साथ कोई छोटा बच्चा हो तो बच्चे को सुरक्षित जगह पर रखने का स्थान होता है। इसमें महिला खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।
महिलाओं के लिए काफी होगा लाभदायक : कमिश्नर
इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर अशिका जैन ने बताया कि यह सरकार की बहुत अच्छी योजना है जो खासतौर पर महिलाओं को समर्पित है। इसे प्रयोग करते हुए महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी।