भाजपा को विभाजन कारी कहने पर सूद ने चन्नी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा भाजपा के एजेंडे को विभाजनकारी बताने के बयान की सख्त निदा करते हुए भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि चन्नी के इस बयान से लगता है कि उन्हें भाजपा व कांग्रेस के इतिहास की जानकारी नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:47 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:47 PM (IST)
भाजपा को विभाजन कारी कहने पर सूद ने चन्नी पर साधा निशाना
भाजपा को विभाजन कारी कहने पर सूद ने चन्नी पर साधा निशाना

जागरण टीम, होशियारपुर : मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा भाजपा के एजेंडे को विभाजनकारी बताने के बयान की सख्त निदा करते हुए भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि चन्नी के इस बयान से लगता है कि उन्हें भाजपा व कांग्रेस के इतिहास की जानकारी नहीं है। इसलिए उन्हें दोनों पार्टियों का इतिहास पढ़ने की जरूरत है। इस मौके पर विजय पठानिया, सुरेश भाटिया बिट्टू भी मौजूद थे। सूद ने चन्नी के बयान पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि चन्नी राजनीति में इतने गिर गए है कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि क्या बयान देना है। कैप्टन व चन्नी लंबे समय तक कांग्रेस व पंजाब सरकार का हिस्सा रहे है। तब उन्हें कैप्टन विभाजनकारी नहीं लगते थे। अब कैप्टन कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण उसे छोड़ चुके है, तो चन्नी को विभाजनकारी लगने लग पड़े है। इसी तरह ढींडसा ने भी अकाली दल से अलग होकर अपनी पार्टी बना ली है, तो चन्नी आगामी चुनाव में कांग्रेस की हार देखते हुए उन्हें व अकाली दल को भी आरएसएस व भाजपा का वाहन कहने लगे है। चन्नी भूल गए है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू देश के विभाजन के षड्यंत्रकारी पाकिस्तान के हक में बोलने से कभी नहीं चूकते। पुलवामा में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी कांग्रेस की भूमिका पाकिस्तान के पक्ष में ही रही। पंजाब में आतंकवादी व विघटनकारी शक्तियां कांग्रेस की ही देन थी। कांग्रेस के अपने ही सांसद मनीष तिवारी ने भी सिद्धू के पाकिस्तान के साथ व्यापार शुरु करने के बयान की निदा की है। जिससे स्पष्ट है कि चन्नी व सिद्धू विभाजनकारी शक्तियों का एजेंडा चलाकर उल्टा दोष भाजपा के सिर मढ़ना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी