प्रदर्शन से यात्री परेशान : कुछ पैदल गए, तो कई करते रहे बसों का इंतजार

हर नागरिक ने किसान संगठनों की तरफ से भारत बंद की काल का कारोबार बंद कर समर्थन दिया। वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई साधन न मिलने के कारण लोग पैदल ही मंजिल की तरफ निकल गए। कांगड़ा से लुधियाना जाने के लिए निकले संजय ने बताया कि पांच वर्ष से यहां मजदूरी कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 05:45 AM (IST)
प्रदर्शन से यात्री परेशान : कुछ पैदल गए, तो कई करते रहे बसों का इंतजार
प्रदर्शन से यात्री परेशान : कुछ पैदल गए, तो कई करते रहे बसों का इंतजार

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : हर नागरिक ने किसान संगठनों की तरफ से भारत बंद की काल का कारोबार बंद कर समर्थन दिया। वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को भारी

परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई साधन न मिलने के कारण लोग पैदल ही मंजिल की तरफ निकल गए। कांगड़ा से लुधियाना जाने के लिए निकले संजय ने बताया कि पांच वर्ष से यहां मजदूरी कर रहा है। शुक्रवार को दोस्त के साथ अपने गांव बिहार में जाना था। इसके चलते दोनों बस में बैठ गए। जब होशियारपुर पहुंचे तो उससे आगे बस नहीं मिल सकी, न ही रेल सेवा थी। वहां से चलते वक्त उसे नहीं पता था कि यहां भारत बंद इतना जबरदस्त होगा। इसके बाद फगवाड़ा बाईपास पर किसी के आने का इंतजार किया ताकि वह लिफ्ट लेकर मंजिल तक पहुंच पाएं। लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद जब कोई वाहन चालन नहीं मिला, तो दोनों दोस्तों ने समझौता कर लिया कि वह पैदल ही लुधियाना के लिए चल पड़ेंगे। अगर रास्ते में कहीं कोई बस या अन्य वाहन मिल गया तो उसमें चले जाएंगे।

हिमाचल से बस में आए, आगे जाने के लिए नहीं मिली यातायात सुविधा

जस्सा सिंह रामगढि़या चौक लोकल बस स्टाप है। हिमाचल या फिर जालंधर जाने वाली बसें यहां रुकती हैं। लेकिन शुक्रवार को स्टाप पूरी से स्टाप ही रहा। यहां खड़े पांच छह व्यक्तियों ने बताया कि सभी हिमाचल प्रदेश से आ रहे हैं और वहां पर बंद का कोई असर नहीं है। मगर, पंजाब में प्रवेश करते ही बस परिचालक ने बता दिया था कि आगे जाने के लिए परेशानी होगी और यह भी हो सकता है कि कोई बस ही न मिले, क्योंकि किसान संगठन सुबह छह से शाम छह बजे तक जाम लगाकर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह से यहां बस का इंतजार कर रहें, लेकिन अभी तक कोई बस नहीं आई।

chat bot
आपका साथी