चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने की नारेबाजी

चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी और किसानों का धरना शुक्रवार को 61वें दिन में प्रवेश कर गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:12 PM (IST)
चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने की नारेबाजी
चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी और किसानों का धरना शुक्रवार को 61वें दिन में प्रवेश कर गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर सतपाल सिंह व बलबीर सिंह सोहियां की अगुवाई में लगे इस धरने के दौरान अलग-अलग गांवों से आए किसानों के लिए उड़मुड़ की संगत की ओर से लंगर का प्रबंध किया गया। प्रिसिपल परमवीर सिंह, प्रितपाल सिंह आदि ने कृषि सुधार कानून के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि पंजाब व देश की किसान संगठन एकजुट होकर कृषि सुधार कानून खिलाफ जो लड़ाई लड़ रही हैं। उसमें अब देश के अलग-अलग हिस्सों में से किसानों के साथ-साथ हर एक वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन अब केंद्र सरकार के अहंकार को तोड़ते हुए किसान विरोधी कृषि सुधार कानून को रद करवाएगा। इस मौके अजमेर सिंह, रतन सिंह, अजीत सिंह, जसवीर सिंह, दियाल चंद, रजिदर सिंह, मस्सा सिंह, रशपाल सिंह, बलराज सिंह, करमजीत सिंह, हरमिदर सिंह, मखन सिंह, चनन सिंह, जोगिदर सिंह, बचन सिंह, स्वरण सिंह, गियान सिंह, गुरमिदर सिंह, परमवीर सिंह, कृष्ण सिंह, अमरीक सिंह, मं•ाूर सिंह, शीतल सिंह, सुखविदर सिंह व अन्य किसान उपस्थित थे।

गढ़शंकर में निरंतर 39वें दिन मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हिद किसान सभा द्वारा रोष भरपूर धरना व रैली की गई। इस मौके कामरेड दर्शन सिंह मट्टु, सुभाष मट्टू प्रांतीय नेत्री जनवादी स्त्री सभा, मा. बलवंत राम, अमरजीत सिंह कुल्लेवाल, महिदर सिंह महिताबपुर, मा. अजीत सिंह बोड़ा ने संबोधित करते कहा कि कृषि सुधार कानून को तुरंत रद किया जाए। उन्होंने किसानों, मजदूरों को दिल्ली की और कूच करने का और कार्पोरेट घराणों के उत्पादों का बाईकाट करने का आह्वान दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के मसलों का हल होने तक लगातार धरना जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के अड़ियल रवैया की निदा की हैं। स्टेज की कार्यवाही हरभजन सिंह गुलपुर ने चलाई। इस मौके अवतार सिंह देनोवाल, शिगारा राम भज्जल, रनजीत सिंह बंगा, जीत सिंह बगवाईं, सुरजीत सिंह कुल्लेवाल, सुरजीत सिंह हाजीपुर, वेद प्रकाश कपूर, जगदीश सिंह पूर्व सरपंच, कशमीर सिंह भज्जल आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी