माइनिग से कुदरती खजाना लूटने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : साबी

लंबे समय से कांग्रेस सरकार की शह पर विधानसभा हलका मुकेरियां के कंडी क्षेत्र में अवैध खनन से कुदरती खजाने की जो भारी लूटपाट की गई है उसके लिए जिम्मेदार लोग बख्शे नहीं जाएंगे और अकाली दल की सरकार बनने पर माइनिग माफिया और इन्हें शरण देने वालों को जेल भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 05:31 AM (IST)
माइनिग से कुदरती खजाना लूटने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : साबी
माइनिग से कुदरती खजाना लूटने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : साबी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : लंबे समय से कांग्रेस सरकार की शह पर विधानसभा हलका मुकेरियां के कंडी क्षेत्र में अवैध खनन से कुदरती खजाने की जो भारी लूटपाट की गई है उसके लिए जिम्मेदार लोग बख्शे नहीं जाएंगे और अकाली दल की सरकार बनने पर माइनिग माफिया और इन्हें शरण देने वालों को जेल भेजा जाएगा। यह बात गांव धौला खेड़ा में अलग-अलग गांवों के मोहतबरों की हुई मीटिग को संबोधित करते हुए यूथ अकाली दल के महासचिव सरबजोत सिंह साबी और बसपा के हलका इंचार्ज गोबिद सिंह कानूगो ने संयुक्त रूप में कही। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार माइनिग माफिया की खातादारी कर रही है और यही कारण है कि दुखी लोगों की शिकायतों की तरफ पुलिस प्रशासन बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा। नाजायज माइनिग के इस काम में कांग्रेस के बड़े नेताओं और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के हाथ भ्रष्टाचार के साथ रंगे पड़े हैं और इस रंग को अकाली दल जरूर उतारेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां भी नाजायज माइनिग हो रही है, वहां खुद आवाज बुलंद करें और अकाली दल हमेशा लोगों के पक्ष में डटकर खड़ा होगा। इस मौके जसविदर सिंह पूर्व सरपंच धौला खेड़ा, केवल कृष्ण फौजी, गुरमीत सिंह, हरीश शर्मा, शिवपाल सरपंच धौला खेड़ा, सरपंच निशान सिंह घसीटपुर, होम सिंह, सुरिदर शिदा, नरिदर सिंह पूर्व सरपंच नाहरपुर, ज्योति नाहरपुर, कैप्टन पूर्ण नंगल अवाना, जसवीर सिंह नंगल अवाना, तरसेम लाल फिरोजपुर, छोटा ठाकुर फिरोजपुर, सीता राम डुग्गरी अवाना, मास्टर प्रीतम डुग्गरी अवाना, सुरजीत सिंह फौजी महमूदपुर, कुलदीप सिंह महमूदपुर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी