भारत छोड़ो आंदोलन विषय पर जागरूक किया

सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन संबंधी सेमिनार का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ख्वास पुरहीरां में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 05:15 AM (IST)
भारत छोड़ो आंदोलन विषय पर जागरूक किया
भारत छोड़ो आंदोलन विषय पर जागरूक किया

जागरण टीम, होशियारपुर : सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन संबंधी सेमिनार का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ख्वास पुरहीरां में किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज हम आजादी मना रहे हैं। यह हमारे स्वतंत्रता सैनानियों जैसे महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु, अब्दुल कलाम, अरुणा आसिफ अली, सरदार वल्लभ भाई पटेल व अन्य के संघर्ष का परिणाम है। इनकी कुर्बानियों व योगदान के कारण ही देश आजाद हुआ है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी में योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सैनानियों का आभारी होना चाहिए। बच्चों को कहा कि सबको एक अच्छा नागरिक बनते हुए नशे से मुक्त रहना है। पालीथिन का प्रयोग न करने की अपील करते हुए कहा कि हम जहां भी रहते हैं, वहीं से हमें अभियान शुरू करना चाहिए। बिजली व पानी का प्रयोग जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए और इनकी बचत के प्रयास करें। विद्यार्थियों को बताया कि ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन करें क्योंकि यह हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने मानवाधिकार के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि इनका प्रयोग किया जा सके। अपराजिता जोशी ने बच्चों को कानूनी परामर्श लेने संबंधी टोल फ्री नंबर 1968 पर संपर्क करने के बारे में बताया व कहा कि आजाद देश के लिए सभी के मन में प्यार व देशभक्ति की भावना होनी चाहिए। अंत में कोलाज प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी