गढ़दीवाल में मंदिर में नतमस्तक हुए गिलजियां

कांग्रेस पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष पदभार संभालने के बाद गढ़दीवाला में पहली बार पहुंचे हलका विधायक संगत सिंह गिलजियां का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:37 PM (IST)
गढ़दीवाल में मंदिर में नतमस्तक हुए गिलजियां
गढ़दीवाल में मंदिर में नतमस्तक हुए गिलजियां

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : कांग्रेस पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष पदभार संभालने के बाद शनिवार को गढ़दीवाला में पहली बार पहुंचे हलका विधायक संगत सिंह गिलजियां का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संगत सिंह गिलजियां मेन रोड से पैदल बाजारों में से होते हुए कस्बे के प्राचीन व एतिहासिक महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर में पहुंचे। वहां माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कोकला मार्केट में स्थित पार्टी दफ्तर में पहुंचे। यहां उनका इंतजार कर रहे वर्करों ने गुलदस्ते भेंट करके उनका अभिवादन किया। गिलजियां ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि अपना राजनीतिक करियर गांव की सरपंची से शुरू किया था। आज पार्टी हाईकमान ने पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष पद का ओहदा देकर हलके में रुतबा बढ़ाकर मान दिया है। इस मौके पर ब्लाक प्रधान कैप्टन बहादुर सिंह, नगर कौंसिल के प्रधान जसविदर सिंह जस्सा, वाइस प्रधान संदीप जैन, पार्षद सिरोज मिन्हास, पार्षद सुदेश कुमार टोनी, पार्षद कमलजीत कौर, पार्षद हरविदर कुमार, पार्षद अनुराधा, पार्षद सुनीता रानी, पार्षद विद्रपाल बिल्ला, पार्षद रेशम सिंह, सचिन शर्मा, वैद्य किशन मित्र, सरपंच हरदीप सिंह पिकी, करनैल सिंह कलसी, अजीत कुमार घुक्का, कुलवंत सिंह तालिब, केवल कृष्ण पुरी, रमन कुमार, रमेश चंद्र सेठ, सुभाष कुमार, सतनाम सिंह, धर्मेंद्र कल्याण, विजय कुमार, मंगत राय, नवीन कुमार व कमल भार्गव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी