जन्मदिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुकेरियां के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी ने कार्यक्रम करवाया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:04 PM (IST)
जन्मदिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
जन्मदिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुकेरियां के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जंगी लाल महाजन की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ ( वर्तमान भाजपा) के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय का 105 वां जन्मदिवस मनाया एवं इस उपलक्ष्य में लड्डू बांटे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे भाजपा नेता शम्भू नाथ भारती मोजोवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम महाजन, जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह, एन,जी, ओ, सैल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र महाजन, प्रैस सचिव विकास मनकोटिया, लोकल बाडीज पंजाब सचिव विक्की अरोड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना कटोच, उपाध्यक्ष पल्लवी शर्मा एवं बबिता, मण्डल अध्यक्ष अंजना मन्हास, मीडिया प्रभारी नीरज जैन, जिला सचिव राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से उपाध्याय जी के जन्मदिन पर प्रकाश डालते हुए सबको शुभकामनाएं दी। जंगी लाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने भाजपा को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए ही भाजपा ने विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच कर सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव प्राप्त किया है। उपाध्याय जी ने जो उद्देश्य रखे थे उन्हीं को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री जन हितैषी नीतियां बना कर सबसे गरीब एवं वंचित व्यक्ति के जीवन उत्थान के लिए उन्नीस घंटे अनथक परिश्रम कर रहे हैं। इस अवसर पर एनजीओ सेल मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बब्बी, पवन शर्मा पम्मा, अनिल शर्मा, रमेश पठानिया, कुलतार हैप्पी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी