जन्मदिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

वशिष्ठ भारती इंटरनेशनल स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मनाई गई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:26 PM (IST)
जन्मदिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
जन्मदिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

संवाद सहयोगी, दातारपुर : वशिष्ठ भारती इंटरनेशनल स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर समारोह करवाया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रि. दिनकर पराशर ने कहा किसी ने सच ही कहा है कि कुछ लोग सिर्फ समाज बदलने के लिए जन्म लेते हैं और समाज का भला करते हुए ही खुशी से मौत को गले लगा लेते हैं। उन्हीं में से एक थे दीनदयाल उपाध्याय, जिन्होंने अपनी पूरी जिन्दगी समाज के लोगों को ही समर्पित कर दी। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। इस महान व्यक्तित्व में कुशल अर्थचिंतक, संगठनशास्त्री, शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक व पत्रकार आदि जैसी प्रतिभाएं छुपी थीं। पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चितक और संगठक थे। आरएसएस के एक अहम नेता और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक होने के साथ वह साहित्यकार भी थे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अंत्योदय योजना उन्हीं की देन है। जिससे अतिनिर्धन व्यक्ति को भी समाज में उचित स्थान और संसाधन मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को कोटि कोटि नमन करते हुए उन्हें महान राष्ट्र भक्त बताया। इस अवसर पर मधु, अर्चना, प्रिया, अनु बाला, मधु बाला, शशि, सरबजीत, दीपशिखा, अनु, कनिका, रिया, प्रीति तथा मंजू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी