प्रकृति व वन्य जीव जंतुओं की रक्षा का लें संकल्प : महावीर

विश्व वन्य जीव संरक्षण दिवस पर वन विभाग के कंजरवेटर महावीर सिंह ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का मुख्य आधार है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:56 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:16 AM (IST)
प्रकृति व वन्य जीव जंतुओं की रक्षा का लें संकल्प : महावीर
प्रकृति व वन्य जीव जंतुओं की रक्षा का लें संकल्प : महावीर

संवाद सहयोगी, दातारपुर : विश्व वन्य जीव संरक्षण दिवस पर वन विभाग के कंजरवेटर महावीर सिंह ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि मनुष्य सभ्यता के विकास से ही प्रकृति पर पूरी तरह से निर्भर है और प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करता है। हाल ही के दशकों में मानव सभ्यता ने प्राकृतिक संसाधनों का बहुत अधिक दोहन करना शुरू कर दिया है। बड़े-बड़े जंगलों को खत्म कर दिया गया। शेर, बाघ, चीता, ऐसे ही कितने ही जीव-जंतुओं का शिकार इस हद तक किया गया कि वह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं और कुछ तो विलुप्त भी हो गए हैं।

महावीर सिंह ने कहा, प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे प्रकृति में नकारात्मक बदलाव हो रहा है और ग्लोबल वार्मिंग जैसे भयावह परिणाम देखने को मिल रहे हैं। एक शोध के अनुसार समुद्री जीवों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। सबसे ज्यादा दोहन समुद्री जीवों का किया जाता है व साथ ही समुद्र में ही सबसे अधिक प्रदूषण भी है। इसका परिणाम यह है कि तटीय क्षेत्र की सैकड़ों प्रजातियां आज लुप्त होने की कगार में है। ऐसी परिस्थिति में प्रकृति और वन्य जीव जंतुओं की रक्षा के लिए विश्व वन्य जीव दिवस मनाना बहुत जरूरी हो जाता है ताकि पूरी दुनिया को प्रकृति और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। सभी इस दिन से संकल्प करें कि प्रकृति के बचाव के लिए जो भी जरूरी है उसे करने का प्रयास करेंगे ताकि वन्य जीवों की रक्षा हो और पर्यावरण संरक्षण हो सकें।

chat bot
आपका साथी