रिवाल्वर दिखाकर धमकियां देने के मामले में सगे भाई नामजद

गली में गार्डर लगाने को लेकर हुए दो पक्षों के झगड़े व एक पक्ष द्वारा गोली चलाने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने दो भाईयों पर मामला दर्ज किया। आरोपितों की पहचान गौरव कुमार नाकड़ा व हनी नाकड़ा निवासी कचा टोबा के रुप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 09:58 PM (IST)
रिवाल्वर दिखाकर धमकियां देने के मामले में सगे भाई नामजद
रिवाल्वर दिखाकर धमकियां देने के मामले में सगे भाई नामजद

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : गली में गार्डर लगाने को लेकर हुए दो पक्षों के झगड़े व एक पक्ष द्वारा गोली चलाने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने दो भाईयों पर मामला दर्ज किया। आरोपितों की पहचान गौरव कुमार नाकड़ा व हनी नाकड़ा निवासी कच्चा टोबा के रुप में हुई है। पुलिस ने यह मामला मोहनीश भल्ला निवासी कच्चा टोबा के ब्यान पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में मोहनीश भल्ला ने बताया कि गत दिवस उनकी गली में लगाए गार्डर को लेकर हनी व गौरव के साथ बहस हो गई। गली में गार्डर लगाने के कारण गाड़ी नहीं निकल रही थी। जिस कारण उन्होंने गार्डर उखाड़ दिया। जैसे ही उन्होंने गार्डर उखाड़ा तो आरोपितों ने उसके साथ गाली गलोज शुरु कर दिया। इस दौरान हनी नाकड़ा ने उसके साथ धक्का मुक्की की और रिवाल्वर की दस्ता उसके सिर में मार दिया जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। घर में तोड़फोड़ करने के मामले में अज्ञात पर केस

संवाद सहयोगी, दसूहा : पुलिस ने भाजपा के देहाती प्रधान के घर में तोड़फोड़ करने व छत पर लगाए गए पार्टी के झंडे को फाड़ने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला संजीव सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी शंकर एनक्लेव, दसूहा के बयान पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में संजीव सिंह ने बताया कि गत दिवस वह किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वह घर लौटा तो उसके घर की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे और घर की छत पर लगा पार्टी का झंडा फटा हुआ था। उसने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर यह शरारत की है। पुलिस ने इस मामले में संजीव के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी