रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल ने बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड किया हासिल

चंडीगढ़ में हुए मेगा इवेंट्स में रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एफएपी स्टेट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया हैं। एफएपी (फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन आफ पंजाब) की तरफ से यह सम्मान उन स्कूलों को प्रदान किया जाता हैं जिनमें पंजाब के 23 जिलों में देश की अगली पीढ़ी को पूर्ण ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता होती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:01 PM (IST)
रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल ने बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड किया हासिल
रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल ने बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड किया हासिल

जागरण टीम, होशियारपुर: चंडीगढ़ में हुए मेगा इवेंट्स में रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एफएपी स्टेट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया हैं। एफएपी (फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन आफ पंजाब) की तरफ से यह सम्मान उन स्कूलों को प्रदान किया जाता हैं, जिनमें पंजाब के 23 जिलों में देश की अगली पीढ़ी को पूर्ण ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता होती हैं। इस मौके पर पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक पद्मश्री सुरजीत पातर ने स्कूलों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रिसिपल डा. एपी सिंह चावला ने समूह स्टाफ के साथ अपनी खुशी सांझा करते हुए कहा कि इस समारोह में कुल 701 स्कूलों ने भाग लिया था। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात हैं कि हमारे स्कूल को यह अवार्ड मिला। इसके समूह स्टाफ बधाई का पात्र है। हम बच्चों के अभिभावकों को आश्वासन देते है कि भविष्य में बच्चों को और भी कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिससे उनका सर्वपक्षीय विकास हो सके। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन गुरविदर सिंह बाहरा व कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन ने इस प्राप्ति पर स्कूल के समस्त स्टाफ को बधाई दी। सरकारी कालेज में रेड रिबन क्लब ने मनाया भगत सिंह का जन्मदिवस

जागरण टीम, होशियारपुर : सरकारी कालेज होशियारपुर में प्रिसिपल डा. जसविदर सिंह के नेतृत्व में रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसी परम्परा के अंतर्गत रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने आनलाइन माध्यम से शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर प्रो. विजय कुमार ने देश को आजाद करवाने वाले देश भक्तों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे महान देश भक्तों के कारण ही हमें आजादी प्राप्त हुई थी। इसलिए हमें उन्हें हमेशा ही याद रखना चाहिए। उन्होंने देश के दुश्मनों को मारकर लोगों के मन में देश के लिए कुछ करने की भावना पैदा की थी। आज हमारा भी फर्ज बनता है कि उनके परिवारिक सदस्यों के प्रति बनते फर्ज को ईमानदारी से निभाए। इस अवसर पर मनजिदर कौर, कमलजीत कौर, तानिया आदि विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संबंधित कविताएं सुनाकर सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

chat bot
आपका साथी