टिकैत ने हिदुओं की भावनाओं को आहत किया : तीक्ष्ण सूद

भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा पंचायती राज सैल प्रधान विजय पठानिया हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:24 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 07:24 AM (IST)
टिकैत ने हिदुओं की भावनाओं को आहत किया : तीक्ष्ण सूद
टिकैत ने हिदुओं की भावनाओं को आहत किया : तीक्ष्ण सूद

जागरण टीम, होशियारपुर

भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पंचायती राज सैल प्रधान विजय पठानिया, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद, जीवेद सूद, अमन सेठी विशेष रुप से उपस्थित हुए।

उन्होंने कहा कि भारत एक गुलदस्ते के समान है। जिसमें अलग-अलग पंथों, जातिओं, धर्मों के लोग मिल जुलकर आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं व अपने-अपने तीज-त्योहार भी सांझे करते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। पिछले दिनों लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में आपसी टकराव में दोनों गुटों के लोगों का मारा जाना अति दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों की आत्मिक शांति के लिए अगर कुछ लोग मोबत्तियां जलाते हैं, तो उन्हें दोनों तरफों के मृतकों से सहानुभूति दिखानी चाहिए।

किसान आंदोलन को सिखी से जोड़ना पूरी तरह अनुचित है। परंतु राजनितिक रोटियां सेंकने वाले लोग अब इसे से भी एक कदम आगे बढ़ गए हैं। हिदुओं के त्योहारों को विकृत तरीके से मनाने की घोषणा की है। जिसे हिदू समाज कभी सहन नहीं करेगा। पुंछ के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : तीक्ष्ण सूद

पुंछ जिले के सुरनकोट में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की हुई मुठभेड़ में जिन पांच जवानों की शहादत गत दिवस हुई है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी। प्रेस को जारी बयान में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि केंद्र सरकार के कश्मीर में पूर्ण शांति लाने के मंसूबों को पूरा करने के लिए उनकी सशस्त्र सेना के जवान अपनी जान पर खेलकर भी वहां से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सदा है कश्मीर में अशांति व आतंक का माहौल बनाने की साजिश रची है। जिससे काफी हद तक केंद्र सरकार ने नाकाम कर दिया। भाजपा नेताओं ने पुंछ में हुई मुठभेड़ के पांच जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी घीनौनी हरकतों से बाज आए नहीं तो पहले की तरह ही करारा जवाब मिलेगा। इस मुठभेड़ में पंजाब के तीन जवानों ने अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा करते हुए पंजाब का भी मान बढ़ाया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, पंचायती राज सैल प्रधान विजय पठानिया, पूर्व मेयर शिव सूद, यशपाल शर्मा, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी गैंद, जिवेद सूद, पार्षद सुरिदर पाल भट्टी, पार्षद नरिदर कौर, पार्षद गीतिका अरोड़ा, पार्षद गुरप्रीत कौर मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी