भगत सिंह के जन्मदिवस पर पगड़ी संभाल का नारा किया बुलंद

भगत सिंह ने आजादी की लड़ाई अखंड भारत के लिए लड़ी थी। उन्होंने कभी भी अधूरी आजादी की मांग नहीं रखी बल्कि संपूर्ण स्वराज का नारा बुलंद किया था। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने मंगलवार को भगत सिंह के जन्मदिवस पर स्थानीय श्री गुरू तेग बहादुर पार्क में पगड़ी संभाल कार्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर कहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:04 PM (IST)
भगत सिंह के जन्मदिवस पर पगड़ी संभाल का नारा किया बुलंद
भगत सिंह के जन्मदिवस पर पगड़ी संभाल का नारा किया बुलंद

जागरण टीम, होशियारपुर : भगत सिंह ने आजादी की लड़ाई अखंड भारत के लिए लड़ी थी। उन्होंने कभी भी अधूरी आजादी की मांग नहीं रखी, बल्कि संपूर्ण स्वराज का नारा बुलंद किया था। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने मंगलवार को भगत सिंह के जन्मदिवस पर स्थानीय श्री गुरू तेग बहादुर पार्क में पगड़ी संभाल कार्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि हिद की चादर के तहत श्री गुरू तेग बहादुर जी से ले कर श्री गुरू गोबिद सिंह जी ने मुगलों से भारत एवं भारतीयों को बचाने की लड़ाई लड़ी गई, उसमें हमेशा पगड़ी अखंड भारत की साक्षी रही है। इस मौके पर तलवाड़ दंपति ने पगड़ी संभाल मुहिम के तहत अखंड भारत के लिए काम करने की शपथ लेने वाले लोगों को पगड़ी दे कर सम्मानित करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, रंजीव तलवाड़, कुलविदर सिंह जंडा, दर्शन सिंह, भाई जसविदर सिंह खालसा, रघुबीर सिंह बेदी, गुरशरण सिंह, कृपाल सिंह आहलूवालिया, इंद्रजीत सिंह, रणजीत सिंह, मनमोहन सिंह, चरनप्रीत सिंह, लखविदर सिंह, बलजीत सिंह, जसविदर सिंह सहोता, मनजीत सिंह, गुरमिदर कौर लाडी, ऊषा किरण सूद, अंजना कुमारी, मुस्कान पराशर, मंगत राम मंगी, राज कुमार लाडी आदि भी उपस्थित थे। भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का दायित्व युवा पीढ़ी पर: निपुण शर्मा

जागरण टीम, होशियारपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शहीद-ऐ-आजम भगतसिंह के 114वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपनी छोटी आयु में ही देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देकर देशवासियों को आजादी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज की पीढ़ी इस महान सपूत के ऋण नहीं उतार सकती। आज की युवा पीढ़ी को संकल्प लेना चाहिए कि वो देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान देने से पीछे नही हटेंगे। जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पण करने के बाद कहा कि भगत सिंह युवाओं के आदर्श है। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, बिदुसार शुक्ला, भारत भूषण वर्मा, ओंकार नाथ शर्मा, एडवोकेट मुनीश रल्हन, एडवोकेट विशाल शर्मा, विवेक शर्मा, सुधीर शर्मा, नीति तलवाड़, मीना सूद, कुलवंत कौर, बिदू सूद, सुरिदर कौर, शिव कुमार काकू, डा. रमन घई, कमलजीत सेतिया, राजा सैनी, विपुल वालिया, सुनीता, कमल वर्मा, कर्मबीर बाली, यशपाल शर्मा, चिटू हंस, रविकांत भल्ला, राम लुभाया, शरद सूद, मनोज शर्मा, कमल कुमार, दीक्षित, मोहित संधू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी