बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम में ठंडक का अहसास

एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से रविवार शाम को हुई बारिश के कारण होशियारपुर के लोगों को राहत मिली है। शाम करीब साढ़े चार बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने लोगों को ठंडक का अहसास करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:14 AM (IST)
बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम में ठंडक का अहसास
बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम में ठंडक का अहसास

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से रविवार शाम को हुई बारिश के कारण होशियारपुर के लोगों को राहत मिली है। शाम करीब साढ़े चार बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने लोगों को ठंडक का अहसास करवाया। शाम चार बजे तक काफी गर्मी थी और चार बजे के बाद आसमान में एकदम बादल छा गए और तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। बारिश के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव से लोगों ने ठंडक महसूस की। बारिश से न्यूनतम व अधिकतम तापमान काफी नीचे आ गया और लोगों को पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात मिली। बारिश से पहले चली तेज आंधी के कारण बिजली गुल हो गई, बिजली जाने से लोगों को गर्मी में कुछ समय परेशानी तो हुई, पर बारिश से यह हल हो गई। यदि बात रविवार की सुबह से दोपहर तक की हो तो, सुबह से ही काफी तेज धूप के कारण तापमान काफी अधिक हो गया जो दोपहर 12 से दो बजे तक अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस था परंतु शाम को बरसात के बाद तापमान में काफी गिरावट आई और शाम को तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी बारिश के बाद नौ डिग्री तापमान कम हो गया।

पिछले एक सप्ताह का तापमान

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

03 मई 37 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस

04 मई 35 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस

05 मई 35 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस

06 मई 35 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस

07 मई 34 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस

08 मई 36 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस

09 मई 24 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी