भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सम्मानित

संवाद सहयोगी दसूहा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:10 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सम्मानित
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सम्मानित

संवाद सहयोगी, दसूहा

भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिला युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रभजीत सिंह को महासचिव, रुपिदर सिंह को उप प्रधान और पुष्कल सरोच को कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। प्रभजीत सिंह ने कहा कि पार्टी ने को जिम्मेवारी उनको सौंपी है, वह उसको पूरे दिल से निभाएंगे। मंडल महासचिव एडवोकेट शुभ सरोच, उप प्रधान इंजीनियर विजय सिंह, सचिव सतीश कालिया, ओम प्रकाश चड्ढा , गुरजीत सिंह आइटी प्रमुख, हेमंत कुमार दफ्तर इंचार्ज, मंडल यूथ प्रधान सुमनप्रीत सिंह बॉबी, बिक्का के साथ युवा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी