पौधारोपण कर मनाया दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन

जेएनएन होशियारपुर पश्चिमी धर्म निरपेक्षता एवं पश्चिमी लोकतंत्र का आंख बंद कर समर्थन न करने वाले दीन दयाल उपाध्याय की लोकतंत्र में पूरी निष्ठा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 03:22 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 03:22 PM (IST)
पौधारोपण कर मनाया दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन
पौधारोपण कर मनाया दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन

जेएनएन, होशियारपुर

पश्चिमी धर्म निरपेक्षता एवं पश्चिमी लोकतंत्र का आंख बंद कर समर्थन न करने वाले दीन दयाल उपाध्याय की लोकतंत्र में पूरी निष्ठा रही है। उन्होंने अपना जीवन लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाने और जनता की बातों को आगे रखने को हमेशा पहल दी है। भारत में लोकतंत्र स्थापित करने में भी दीन दयाल उपाध्याय की प्रमुख भूमिका थी। उपरोक्त शब्द पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर स्थानीय श्री गुरु तेग बहादुर पार्क में पौधा रोपण करने के अवसर पर कहे।

विजय सांपला ने कहा कि समाज सेवा के प्रति समर्पित दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को आदर्शवाद का रास्ता दिखाया। गंभीर विचारक एवं अर्थशास्त्री होने के साथ साथ इतिहास की घटनाओं पर दीन दयाल उपाध्याय के लेख भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले हैं। पूरा जीवन देश की सेवा करने के कारण उन्होंने विवाह बंधन में न बंधने का फैंसला लेते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के साथ जुड़ कर देश को संभालने का कार्य किया। सांपला ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह हमेशा अपने जीवन में उन के आदर्शो को ग्रहण करते हुए देशसेवा में लगें। कार्यकर्ताओं सहित पौधा रोपण कर दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस मनाया। भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, दिलबाग सिंह बागी, जिला कार्यकारिणी सदस्या सरबजीत कौर, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान बंसल, नवजिदर सिंह बेदी, गौरव आहलूवालिया, चेतन सूद, प्रवीण सैनी मोना, कुलविदर काका, कमलजीत कौर, गुरमिदर कौर लाडी व निहारिका भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी