टांडा पीड़िता की मदद करना सराहनीय कदम : शर्मा

जेएनएन होशियारपुर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से टांडा दरिंदगी का शिकार बच्ची के परिवार को आर्थिक सहायता देने पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:25 PM (IST)
टांडा पीड़िता की मदद करना सराहनीय कदम : शर्मा
टांडा पीड़िता की मदद करना सराहनीय कदम : शर्मा

जेएनएन, होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से टांडा दरिंदगी का शिकार बच्ची के परिवार को आर्थिक सहायता देने पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे भेंट की। अश्विनी शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अब सरकार कानूनी कार्रवाई तेज कर आरोपितों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाए ताकि देश में जगह-जगह हो रही है ऐसी घिनौनी घटनाओं पर विराम लगाया जा सके। अरोड़ा द्वारा निजी तौर पर परिवार की 2.50 लाख रुपये भेंट करके जो मदद की गई है वह मानवता की सेवा में मील पत्थर है।

कैबिनेट अरोड़ा ने युवा वाहिनी का अभिन्नदन करते हुए कहा कि बेटियां सभी की सांझी होती हैं और ऐसी घिनौनी घटना ने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। पंजाब सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग एवं गंभीर है। असीम कपूर, अनमोल जैन, सुखबीर सिंह मल्होत्रा, राजेश वर्मा, साहिल भदवा,विकास शर्मा एडवोकेट, दीपक पुरी, नरेंद्र कुमार, शारदा विकास शर्मा व शिव कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी