किसानों को बड़े कार्पोरेट घरानों का गुलाम बना देगी भाजपा : जाखड़

संवाद सहयोगी टांड़ा उड़मुड़ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां की अगुवाई में शुक्रवार को यहां जागरूकता सभा का आयोयन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:44 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:44 AM (IST)
किसानों को बड़े कार्पोरेट घरानों का गुलाम बना देगी भाजपा : जाखड़
किसानों को बड़े कार्पोरेट घरानों का गुलाम बना देगी भाजपा : जाखड़

संवाद सहयोगी, टांड़ा उड़मुड़

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां की अगुवाई में शुक्रवार को यहां जागरूकता सभा का आयोयन किया गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ विशेष तौर पर पहुंचे।

अपने संबोधिन में जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर के किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रहे पंजाब को अलग-थलग करने की साजिश के अंतर्गत बातचीत के लिए केवल पंजाब के किसानों को बुलाया। फिर बातचीत भी नहीं की। केंद्र सरकार नए कृषि सुधार कानूनों के माध्यम से किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गुलाम बनाना चाहती है। उन्होंने सावधान करते हुए कहा कि जब किसान के पास पैसा आता है, तभी आर्थिकता का पहिया घूमता है। एमएसपी को बंद करने की केंद्र सरकार की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार को याद करवाया कि पंजाब सोया नहीं है, बल्कि यह न केवल अपनी बल्कि पूरे देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहा है।

जाखड़ ने कहा कि यदि कार्पोरेट संस्थान इतने ही किसानों के हितैषी है, तो उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों की ओर किसानों का खड़ा 12000 करोड़ रुपये पहले किसानों को दिलाया जाए।

इस मौके जोगिदर सिंह गिलजियां, जिला प्रधान यूथ कांग्रेस एडवोकेट दमनदीप सिंह बिल्ला, एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां, रविदरपाल सिंह गोरा, प्रधान ब्लाक कांग्रेस अवतार सिंह खोखर, प्रधान कैप्टन बहादर सिंह, जरनैल जाजा, जसवंत कौर गिलजियां, सिमरन सैनी, राकेश वोहरा, सुखविदरजीत सिंह झावर, दविदर जीत सिंह, लखवीर सिंह, हरीकृष्ण सैनी, गुरसेवक मार्शल, गोल्डी कल्याणपुर, रमेश कुमार मुकेरियां, एडवोकेट सभ्य सांची, ठाकुर जगदेव सिंह, किशोरी लाल, नरिदर टप्पू, मनी शहबा•ापुर, जगदीश खरल, किशन लाल वैद, जगजीवन जग्गी, सुखविदर जीत सिंह बीरा, राजेश लाडी, तरलोक सिंह मुल्तानी, सरपंच जोगिदर सिंह फौजी कलोनी, सरपंच जसवीर सिंह विक्की, राकेश बिट्टू, निर्मल सिंह चौहान, अचिन शर्मा, बाबू रूप लाल, सुखविदर सिंह गुज्जर, बलदेव सिंह बल्ली, सरपंच अमरीक सिंह, पवन भेला, गुरमीत सिंह गिलजियां, सन्नी मिआनी, अवतार सिंह बल्ड़ा, विनोद खोसला, सुरिदरजीत बिल्लू , गुरवीर रिकू, हरदीप सिंह पिकी, साबी परविदर शहबा•ापुर, सोनू गढ़दीवाला, सुक्खा रड़ा, कुका गढ़दीवाला, टोनी, मास्टर मलकीत सिंह, गुरजीत सिंह डिपा, सरपंच सतपाल सिंह सत्ती आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी