भाजपा कर रही गंदी राजनीति : परमार

जेएनएन होशियारपुर भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना के बाद पीड़िता की हत्या पर सभी भाजपाइयों को सांप सुंघ गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:09 AM (IST)
भाजपा कर रही गंदी राजनीति : परमार
भाजपा कर रही गंदी राजनीति : परमार

जेएनएन, होशियारपुर

भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना के बाद पीड़िता की हत्या पर सभी भाजपाइयों को सांप सुंघ गया था। किसी भी भाजपाई ने पीड़िता के घर जाना तो दूर इनके मुंह से पीड़ित बच्ची के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं निकला। अब होशियारपुर के कस्बा टांडा में एक मासूम बच्ची के साथ अति निदनीय घटना पर भाजपाई घटिया राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राजिदर सिंह परमार ने कहा भाजपाई गंदी राजनीति बंद करें क्योंकि टांडा में हुए निदनीय दुष्कर्म को पंजाब पुलिस तथा सरकार ने कुछ भी छुपाने या दबाने का प्रयत्न नहीं किया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर उनपर हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य कैबिनट मंत्री पंजाब, मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह के राजनीतिक सचिव संगत सिंह गिलजियां के साथ अनेक पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेता दुख प्रकट करने के लिए पीड़िता के परिवार से मिले तथा उन्हें इंसाफ का भरोसा दिया है।

chat bot
आपका साथी