बढि़या सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

संवाद सहयोगी मुकेरियां कोरोना महामारी के दौरान लगातार पांच माह से अपनी सेवाएं निभा रहे सिविल अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समाज सेवक हरजीत सिंह लवली एवं उनके साथियों ने स्मृति चिह व सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 05:04 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 05:04 PM (IST)
बढि़या सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
बढि़या सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

कोरोना महामारी के दौरान लगातार पांच माह से अपनी सेवाएं निभा रहे सिविल अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समाज सेवक हरजीत सिंह लवली एवं उनके साथियों ने स्मृति चिह व सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया। लवली ने कहा कि अपनी जान जोखिम में डाल कर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले लगभग पांच माह से लोगों की सेवा कर रहे है। कोरोना टेस्ट की टीम का लोगों के साथ बढि़या व्यवहार करने की सराहना की तथा उनका धन्यवाद धन्यवाद किया। एसएमओ तरसेम सिंह, डॉक्टर रमन कुमार, डॉ. सुखदेव सिंह, डॉ. जीपी सिंह, हरदीप सिंह चावला, नवजोत सिंह, आतिश कुमार, बोधराज, शिखा शर्मा, सुखविदर, मनजिदर कौर, गुरप्रसाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी