कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड 20 में विकास कार्यों की शुरुआत की

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 20 में 15.66 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलाके की बनने जा रही गलियों का काम मुकम्मल होने से वार्ड निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:15 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड 20 में विकास कार्यों की शुरुआत की
कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड 20 में विकास कार्यों की शुरुआत की

हाईलाइट्स

-15.66 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएंगी गलियां

- कहा, निर्माण कार्य पूरा होते ही लोगों को मिलेगी सुविधा

जागरण टीम, होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 20 में 15.66 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलाके की बनने जा रही गलियों का काम मुकम्मल होने से वार्ड निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पंजाब सरकार द्वारा शहर के अंदर करवाए जा रहे विकास कार्यों की बात करते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से शुरू किए गए शहरी वातावरण सुधार कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में शहर निवासियों की सुविधा के लिए कई अहम परियोजनाएं मुकम्मल करवाकर लोगों को समर्पित की जाएंगी, जोकि शहरी बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगी। स्थानीय लाजवंती स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में मल्टीपर्पज खेल हाल और शहर के केंद्र में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण लगभग अंतिम पड़ाव पर है, जोकि जल्द ही मुकम्मल होने के उपरांत शुरू कर दिए जाएंगे। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत के साथ शहरी वातावरण सुधार कार्यक्रम के दूसरे चरण अधीन 60 से अधिक विकास कार्य बनाए गए थे, जोकि युद्ध स्तर पर जारी हैं और यह विकास कार्य पूरे होने से होशियारपुर के विकास की नई तस्वीर उभर कर सामने आएगी। इस मौके पर अन्यों के अलावा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, यशवंत राय, मेजर धामी, अवतार सिंह धामी, रजिदर कुमार, जगरूप धामी, देश राज, महिदर लाल, हरबिलास, शादी लाल, अनिल कुमार, जसपाल कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी