शिव भोले लंगर सेवा समिति ने मनाया 25वां स्थापना दिवस

मानव कल्याण के लिए कार्य कर रही शिव भोले लंगर सेवा समिति शाहपुर कंडी ने वीरवार को 25वां स्थापना दिवस मनाया। समिति के अंतर्गत चल रहे शिव भोले चैरिटेबल फिजियोथेरेपी सेंटर व डेंटल यूनिट मुकेरियां में चैरिटेबल क्लीनिकल लैबोरेट्री का उद्घाटन मुख्य मेहमान समाजसेवक अशोक महाजन ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:40 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:40 AM (IST)
शिव भोले लंगर सेवा समिति ने मनाया 25वां स्थापना दिवस
शिव भोले लंगर सेवा समिति ने मनाया 25वां स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मानव कल्याण के लिए कार्य कर रही शिव भोले लंगर सेवा समिति शाहपुर कंडी ने वीरवार को 25वां स्थापना दिवस मनाया। समिति के अंतर्गत चल रहे शिव भोले चैरिटेबल फिजियोथेरेपी सेंटर व डेंटल यूनिट मुकेरियां में चैरिटेबल क्लीनिकल लैबोरेट्री का उद्घाटन मुख्य मेहमान समाजसेवक अशोक महाजन ने किया। समिति के अध्यक्ष शौर्य चक्र विजेता विनोद कतना ने बताया कि लैब में सभी तरह के टेस्ट सस्ते एवं चैरिटेबल रेट पर आधुनिक मशीनों से किए जाएंगे। मुख्य मेहमान अशोक महाजन ने समिति की तरफ से किए जा रहे लोक भलाई के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में जहां बड़े बड़े अस्पतालों ने मरीजों को देखना बंद कर दिया था, मगर चैरिटेबल अस्पताल के पूरे स्टाफ ने मरीजों की पूरी तनदेही से सेवा की। इस अवसर पर चेयरमैन संजीव सलारिया, मंगलेश कुमार जज, जयप्रकाश शर्मा, राजपूत सभा शहरी के प्रधान बलवंत सिंह मिनहास, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, ठाकुर सुरजीत सिंह, डा. कुलदीप महाजन, राजिदर कतना, दिनेश भनोट, विजय वालिया, हर्ष खन्ना, प्रदीप कटोच, शंभूनाथ भारती, डा. कश्मीर लाल, दिनेश भनोट, एडवोकेट सूरज पराशर, अजय पराशर, सुरिद्रपाल, डा. कश्मीर लाल, राजिद्र महाजन, रमेश वर्मा, विपन शर्मा, अशोक कुमार, मनमोहन सिंह, नरेश कुमार, सुमेश शर्मा, पम्मा पहलवान, अजय सोनी उपस्थित थे।

दशमेश ग‌र्ल्स कालेज ने मनाया राष्ट्रीय युवक दिवस

दशमेश ग‌र्ल्स कालेज चक्क अल्लाबख्श में राष्ट्रीय युवक दिवस मनाया गया। प्रिसिपल डा. कर्मजीत कौर की अगुवाई में रेड रिबन क्लब ने युवक दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को समर्पित लेख रचना मुकाबला करवाया। इसमें छात्रा नेहा मिनहास, अंकिता, किरण व अनमोलदीप ने बढि़या प्रदर्शन किया। प्रिसिपल डा. करमजीत कौर ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी