सेंट मेरी स्कूल में बालिका दिवस मनाया

सेंट मेरी स्कूल में बालिका दिवस मनाया गया। एमडी महेश शर्मा ने कहा हर साल भारत में 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:13 AM (IST)
सेंट मेरी स्कूल में बालिका दिवस मनाया
सेंट मेरी स्कूल में बालिका दिवस मनाया

संवाद सहयोगी, दातारपुर : सेंट मेरी स्कूल में बालिका दिवस मनाया गया। एमडी महेश शर्मा ने कहा, हर साल भारत में 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 2008 से यह दिवस पूरे देश में मनाया जाने लगा। देश में बेटी बचाओ अभियान चलाए गए। इसके अलावा चाइल्ड सेक्स रेशो और लड़कियों को स्वच्छ ंव सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर संभव कोशिश की जाने लगी। इस दिन बेटियों को समाज में बढ़ावा देने के लिए कई तरह के आयोजन किए जाते हैं जिसके अंतर्गत लड़कियों की शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, देखभाल के प्रति जागरूक किया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है। इसे अलावा समाज में जागरूकता लाकर लड़कियों को वह समान अधिकार दिलाना हैं, जोकि लड़कों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, कौशल, प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी में निवेश कर इन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित की जाए, जिससे रोजगार के लिए उन्हें तैयार किया जा सके। इसके अतिरिक्त किशोरावस्था में आवश्यक पोषण तत्वों में निवेश किया जाए और उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की जाए। बाल विवाह को खत्म करने के क्रम में सामाजिक, आर्थिक और नीति तंत्र को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। इस अवसर पर प्रबंधक अमित शर्मा, बाबिता, पूजा शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी