देश के सिस्टम पर जनता का भरोसा न करना काफी खतरनाक : इंद्रपाल सिंह धन्ना

पंजाब एंड हरियाणा और चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व वाइस चेयरमैन एडवोकेट इंद्रपाल सिंह धन्ना ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से कृषि सुधार कानून किसानों को किसी भी शर्त पर मंजूर नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 06:30 AM (IST)
देश के सिस्टम पर जनता का भरोसा न करना काफी खतरनाक : इंद्रपाल सिंह धन्ना
देश के सिस्टम पर जनता का भरोसा न करना काफी खतरनाक : इंद्रपाल सिंह धन्ना

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : पंजाब एंड हरियाणा और चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व वाइस चेयरमैन एडवोकेट इंद्रपाल सिंह धन्ना ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से कृषि सुधार कानून किसानों को किसी भी शर्त पर मंजूर नहीं है जिनको वापस करने के लिए देश का किसान दो महीने से कड़कती सर्दी में घरों से बाहर सैकड़ों किलोमीटर दूर दिल्ली में जाकर सड़कों पर बैठा है। यही नहीं, आंदोलन में अब तक 70 से ज्यादा किसान अपनी जान भी दे चुके हैं। वहीं देशभर में किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसानों पर ऐसे जुल्म करना सरकारों की गलत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दोहरे चेहरे से साफ नजर आ रहा है कि उस पर न तो किसान, न ही आम जनता को भरोसा है। उन्होंने कहा कि जो कानून देश के लोगों को पसंद ही नहीं है तो फिर उसे लोकसभा और राज्यसभा में पास कराने की जरूरत ही क्या थी? केंद्र सरकार को कानून बनाने और उसे लागू करने से पहले लोगों की मन की बात जानना बेहद जरूरी था, क्योंकि देश के नेता आए दिन अपने मन की बात जबरदस्ती लोगों को सुना रहे हैं, मगर नागरिक की बात सुनने का उनके पास समय नहीं है। विश्व में वह ही देश उन्नति की बुलंदी पर पहुंचता है जिस पर उसकी प्रजा को विश्वास हो, नहीं तो देश गलत दिशा में जाकर खत्म हो जाता है। इस अवसर पर एडवोकेट जोशी, विनीत पटियाल शर्मा और राहुल शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी